दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सांकरा, तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी राकेश यादव की विगत 20 सितम्बर 2025 को गहरे पानी में डूबने से मृत्यु हुई थी। इसी प्रकार ग्राम देउरझाल पतोरा, तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी तुषार कुमार उर्फ तुरू कोसरे की मृत्यु विगत 17 अगस्त 2025 को नहाते वक्त बांध के गहरे पानी में डूबने से और ग्राम घोघारी तहसील पाटन जिला दुर्ग की रहने वाली बालिका खनक बंजारे की मृत्यु विगत 16 जून 2025 को तालाब के पानी में डुबने से हुई थी। कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. राकेश यादव की पत्नि श्रीमती गोदा बाई यादव, स्व. तुषार कुमार उर्फ तुरू कोसरे के पिता श्री धनेश्वर और स्व. खनक बंजारे के पिता गुलशन बंजारे को क्रमशः 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
25°C
Chhattisgarh
overcast clouds
25° _ 25°
58%
2 km/h
Sun
37 °C
Mon
38 °C
Tue
38 °C
Wed
37 °C
Thu
37 °C




