दुर्ग। तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण का त्रिवार्षिक आम चुनाव 29 अक्टूबर को कोनारी में होगा। जिसके लिए मुख्य चुनाव अधिकारी दिलीप कुमार साहू को बनाया गया है। बताया जाता है की जिन पदों पर चुनाव होगा उसमें अध्यक्ष (एक पद) अनारक्षित उपाध्यक्ष (दो पद) पुरूष एवं महिला हेतु आरक्षित, संगठन सचिव (दो पद) 1 पुरूष एवं 1 महिला हेतु आरक्षित,
चुनाव कार्यालय एवं मतदान केन्द्र तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण कमला सदन कोनारी तह. व जिला दुर्ग में होगा।
तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण के त्रिवार्षिक आम चुनाव में 24.10.2025 को मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन किया गया। मतदाता सूची पर दावा आपत्ति प्राप्त संध्या 4. बजे तक लिया गया। कल 25.10.को दावा आपत्ति का निराकरण प्रातः 11से 2. बजे तक होगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अपरान्ह 3. बजे होगा।मतदान 26.10.2025 को नामांकन पत्र वितरण दोपहर 11 से 12 बजे ।नामांकन पत्र जमा 11.15 से 12.30 तक । नामांकन पत्रों की जांच दोपहर 12.30 से 1 बजे तत्काल पश्चात वैध/अवैध नामांकन पत्रों की घोषणा । नाम वापसी दोपहर 1.15 से 2.15 बजे । तत्पश्चात प्रत्याशियों की घोषणा एवं परिचय ।मतदान की स्थिति निर्मित होने पर मतदान 29अक्टूर मतदान का समय प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक । मतगणना-मतदान के बाद विजयी प्रत्याशी की घोषणा-मतगणना के तत्काल बाद घोषणा होगा।
Leave a Comment





