उतई। दीपशिखा विद्यालय डुमरडीह ,उतई में शिक्षक दिवस एवं शिक्षक सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि श्री नदीम खान जनरल मैनेजर इंचार्ज ऑक्सीजन प्लांट 2 भिलाई संयंत्र विशेष अतिथि श्री मोरध्वज साहू असिस्टेंट जनरल मैनेजर ऑक्सीजन प्लांट 2 भिलाई संयंत्र ,श्री सी एल चंद्राकर सेवानिवृत्त व्याख्याता शास. हायर सेकेंडरी स्कूल, अंडा श्री के के सिन्हा शिक्षक शास. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंडा थे। अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा की पूजा अर्चना कर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। मुख्य अतिथि श्री नदीम खान ने इस अवसर पर अपने गुरु जनों का आभार मानते हुए कृतज्ञता जाहिर की जिसकी बदौलत आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी का दायित्व है वह अपने शिक्षकों का सम्मान करे। शिक्षकों को समाज में उचित सम्मान प्राप्त होना चाहिए ।साथ ही सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस पर उनकी उत्कृष्टता के लिए बधाई दी ।विशेष अतिथि साहू जी ने शिक्षकों की विशेषता को बतलाते हुए कहा शिक्षक ही ऐसे शख्स होते हैं जो कम संसाधनों में भी अपनी लगन, मेहनत एवं विवेकपूर्ण योजना के साथ अपने बच्चों को श्रेष्ठ प्रदान कर सकते हैं ,उच्च शिखर पर पहुंचा सकते हैं । सी एल चंद्राकर ने कहा शिक्षक सभ्य समाज एवं राष्ट्र के निर्माता होते हैं इसलिए शिक्षकों को हमेशा वक्त का पाबंद ( पंक्चुअल )होना चाहिए और एक श्रेष्ठ उदाहरण बन कर अपने विद्यार्थियों में भी अपने जैसा गुण पैदा कर सकते हैं । और तभी वे उनकी नजरों में एक महान शिक्षक का सम्मान प्राप्त कर सकते हैं । विद्यालय के डायरेक्टर श्री डी एल सिन्हा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। छात्रों के द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई ।इस अवसर पर प्राचार्य के आर सिन्हा बोर्ड परीक्षा प्रभारी एन के चंद्राकर प्रभारी प्राचार्य श्री प्रमोद कुमार इंग्लिश मीडियम प्राचार्य श्रीमती शांता सोनवानी श्रीमती शरणजीत कौर चंदा सिन्हा पालक शिक्षक समिति के सदस्य श्री घनश्याम चंद्राकर श्रीमती विद्या साव पूर्व सदस्य श्रीमती लता साहू एवं समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थे विद्यालय प्रबंधन के द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान शाल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह से किया गया तथा समस्त शिक्षक -शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक के के साहू एवं शाला नायिका कु हर्षिता बारले ने किया।
Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
26°C
Chhattisgarh
clear sky
26° _ 26°
19%
2 km/h
Sat
37 °C
Sun
37 °C
Mon
39 °C
Tue
39 °C
Wed
24 °C




