उतई। दीपशिखा विद्यालय डुमरडीह, उतई के छात्र – छात्राओं का प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी भारतीय संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में प्रदर्शन अच्छा रहा। इस वर्ष लगभग 300 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में कक्षा छठवीं से आठवीं जूनियर वर्ग तथा 9वीं से 12वीं सीनियर वर्ग में भाग लिए। अखिल विश्व गायत्री परिवार, देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा से न केवल सामान्य ज्ञान में अभिवृद्धि होती है बल्कि बच्चों की संस्कृति ज्ञान एवं चरित्र निर्माण में भी सराहनीय योगदान है। संस्था द्वारा दी गई पुस्तकों से विद्यार्थी भारतीय संस्कृति एवं विभिन्न रोचक कथा एवं महापुरुषों की जीवनी के बारे में पढ़कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं। इस वर्ष इस परीक्षा में विद्यालय से 9वीं के छात्र गौरव साहू आत्मज श्री रेखराम साहू ने 94.5% अंक लेकर पूरे दुर्ग जिले में प्रथम रहे। इसी प्रकार विकासखंड में जूनियर वर्ग से कक्षा 8वीं की छात्रा कु. कल्पना साहू आत्मज श्री उत्तम कुमार साहू द्वितीय तथा पोषण साहू आत्मज श्री हरिशंकर साहू तृतीय स्थान पर रहे तथा सीनियर वर्ग से कक्षा 12वीं की छात्रा कु. मिनल आत्मज श्री मनोहर लाल विकासखंड में तृतीय स्थान अर्जित किए। जिला स्तर पर प्रथम रहे गौरव को ₹500 की पुष्प राशि, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया तथा अन्य सभी उत्कृष्ट विद्यार्थियों को आकर्षक मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किए । विद्यालय स्तर पर कक्षावार कक्षा छठवीं से मोक्ष साहू प्रथम कु. ईशा साहू द्वितीय कक्षा 7वीं से कु. नम्रता सागरवंशी प्रथम कु. रेणुका देवांगन द्वितीय 8वीं कक्षा से कु. ग्रेसी देवांगन प्रथम कु. मिताक्षरा द्वितीय 9वीं कक्षा से विकास वर्मा प्रथम छात्रांश साहू द्वितीय रहे। इन सभी विद्यार्थियों को भी मेडल एवं प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया।
विद्यार्थियों के इस उपलब्धि पर प्रबंधन समिति के डायरेक्टर डी एल सिन्हा, प्राचार्यद्वय के आर सिन्हा, श्रीमती शांता सोनवानी, परीक्षा प्रभारी एन के चंद्राकर, प्रमोद कुमार, प्रदीप सिंह, अनीता अहीर, शरनजीत कौर, एस आर सेन, के के साहू, दीपक विश्वकर्मा, तरुण यादव एवं समस्त शिक्षक -शिक्षिकाएं तथा पालक शिक्षक समिति के सदस्य घनश्याम चंद्राकर, डोमन लाल साहू, ललित कुमार नेताम, रजनीश कुमार, श्रीमती तुलसी देवांगन, श्रीमती विद्यासाव, श्रीमती झरना हिरवानी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Leave a Comment





