खैरागढ़। जिला मुख्यालय खैरागढ़ के किल्लापारा में शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में वेसलियन इंग्लिश मीडियम स्कूल की शिक्षिका मर्सी बचईया 45 वर्ष की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मर्सी बचईया मूलतः बैगाडेरा दल्ली के पास की निवासी थीं और वर्तमान में दाऊचौरा में रहती थीं। वे अमलीपारा स्थित वेसलियन इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षिका के पद पर पदस्थ थीं। बताया जाता है कि वे प्रतिदिन की तरह शनिवार सुबह करीब 9 बजे अपने पुत्र रॉबी बचईया के साथ दोपहिया वाहन से स्कूल जा रही थीं। रास्ते में किल्लापारा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पास अचानक उनकी साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले पहिए में फंस गया जिससे संतुलन बिगड़ने पर वे सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे में उनके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं विशेषकर सिर के बाएं हिस्से में गहरी चोट लगी थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला सिविल अस्पताल खैरागढ़ ले जाया गय. जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें राजनांदगांव और फिर दुर्ग के निजी अस्पताल रेफर किया गया। बाद में परिजनों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया था। डॉक्टरों के लगातार प्रयासों के बावजूद गंभीर चोटों के कारण उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
36°C
Chhattisgarh
scattered clouds
36° _ 36°
18%
3 km/h
Thu
36 °C
Fri
38 °C
Sat
39 °C
Sun
42 °C
Mon
42 °C




