उतई। ग्राम रिसामा में खोपली परिक्षेत्र का कर्मा जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, अध्यक्षता प्रदेश साहू संघ के संगठन सचिव दाऊ सुभाष साव, विशेष अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री रमशीला साहू, जिला साहू संघ दुर्ग के उपाध्यक्ष मंजू साहू, तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण उपाध्यक्ष जागेश्वर साहू, जनपद पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, जिला पंचायत दुर्ग सभापति श्रद्धा साहू, जनपद सदस्य ढालेश साहू, सरपंच रोशन साहू, पूर्व तहसील उपाध्यक्ष गौकरण साहू, संरक्षक नंदकुमार गजपाल, समाज सेवी लेखुदास साहू, सलाहकार देवकरण साहू साहू थे।
कार्यक्रम में महिलाओं कि बड़ी सहभागिता रही। सुबह से कलश के साथ शोभायात्रा, भक्त माता कर्मा का पूजा अर्चना, महाप्रसादी खिचड़ी का वितरण उसके बाद अतिथि उदबोधन व सम्मान हुआ।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि भक्त माता कर्मा भक्ति, सेवा व त्याग कि प्रतिमूर्ति थीं। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें अपने चिंतन, विचार व कार्य को समाज हित करना चाहिए, तब हम एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते है।
पूर्व केबिनेट मंत्री रमशीला साहू ने समाज में शिक्षा व संस्कार पर जोर दिया. कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे दाऊ सुभाष साव ने समाज के सर्वांगीण विकास पर बल दिया।परिक्षेत्रीय अध्यक्ष घनश्याम गजपाल ने खोपली परिक्षेत्र के सभी ग्रामो में मृतक संस्कार में सादा भोजन व कफ़न के बदले श्रद्धांजलि दान पेटी आदि सामाजिक सुधार में प्रदेश, जिला व तहसील के नियमावली के परिपालन कि जानकारी दिया। स्वागत भाषण संरक्षक नंदकुमार गजपाल ने दिया। मंच संचालन राजेंद्र साहू व युगल किशोर साहू ने किया। आभार ग्रामीण अध्यक्ष गीतेश्वर साहू ने किया। इस अवसर पर रक्तदान का आयोजन किया गया तथा प्रतिभावान छात्रों, सामाजिक पदाधिकारियो का सम्मान किया गया। कलश सजावट में विशेष व सांत्वना पुरुस्कार दिया गया। ग्राम मतवारी के कलाकारों के सांस्कृतिक प्रस्तुति ने समा बांधा।
इस अवसर पर खोपली परिक्षेत्र अध्यक्ष घनश्याम गजपाल, उपाध्यक्ष गुलाब साहू, सचिव युगल किशोर साहू, महिला उपाध्यक्ष मीना साहू, संगठन सचिव गजेंद्र गजपाल, महिला संगठन सचिव संगीता साहू, कोषाध्यक्ष थानसिंह साहू, तहसील प्रतिनिधि जमावंत गजपाल, न्याय प्रकोष्ठ सयोजक पोषण साहू, सह सचिव मन्नू लाल साहू, चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ रामदास साहूँ, समन्वयक डॉ पिलेश्वर साहू, चिंतामनी गजपाल, मिडिया प्रभारी वीरेंद्र साहू, प्रचार सचिव रूपेंद्र साहू, सरपंच द्रौपती साहू, ग्रामीण उपाध्यक्ष भोजराम साहू, हरगोपाल साहू, ममता साहू, कमलनारायण, भूपेन्द्र साहू, दुलारी साहू, हेमूराम साहू, छेरकूराम साहू, यशस्वी साहू, वरुनण साहू, दसेंन्द्र साहू, मन्नू साहू, किशोर गजपाल, शिवलाल साहू, पुहूप राम साहू, रमेश साहू, योगनारायण गजपाल, गणेश साहू, यशवंत साहू, गालेश्वर साहू, पार प्रमुख वरण साहू, मिलन साहू, श्रीराम साहू, आत्माराम साहू, यवधन साहू, रुमेश्वर साहू, मनोज साहू, लोकनाथ साहू, चन्द्रप्रकाश साहू, केवल साहू, गणेश साहू, बुधारुराम साहू, खेमलाल साहू, केजूराम साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक व ग्रामीणजन उपस्थित थे।





