दुर्ग। असम प्रवास तथा गणतंत्र दिवस समारोह के फलस्वरुप दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल का जनदर्शन तथा दौरा कार्यक्रम कतिपय रूप से संशोधित हुआ है. सांसद श्री विजय बघेल जी आज 23 जनवरी से असम प्रवास पर रहेंगे. वे वहां 25 जनवरी तक संगठनात्मक कार्यों एवं चुनाव प्रचार में शामिल होंगे।
26 जनवरी (सुबह) को बेमेतरा जिले में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे एवं वहीं ध्वजारोहण करेंगे। पश्चात शाम को दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। 28 जनवरी से 13 फरवरी तक संसद के बजट सत्र में शामिल होने नई दिल्ली में रहेंगे।
इस दौरान जनदर्शन तथा स्थानीय कार्यक्रम प्रभावित रहेगा. यहां रहने पर सांसद श्री विजय बघेल का स्थानीय जनदर्शन तथा दौरा कार्यक्रम पुन: यथावत शुरू होगा।





