शिविर में 16 बच्चों ने दीक्षा लिया व सभी उत्कृष्ट जीवन जीने के लिए संकल्पित हुए
दुर्ग। व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर एक ऐसा आयोजन है जिसका उद्देश्य युवाओं को जीवन में सफलता और आत्म-विकास के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान करना है। इस शिविर में युवाओं को आत्म-विश्वास, नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल, और समस्या-समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
इस शिविर में युवाओं को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया गया। इसमें विभिन्न गतिविधियों, सेमिनार, और कार्यशालाओं के माध्यम से युवाओं को अपने व्यक्तित्व को विकसित करने का अवसर मिला।समापन कार्यक्रम में उपजोन दुर्ग भिलाई समन्वयक एसपी सिंह ने कहा कि शिविर युवाओं के व्यक्तित्व, संस्कार और आत्मविश्वास को जगाने ,जीवन जीने की कला विकसित करने, नैतिक शिक्षा से बच्चों को शानदार शालीन सफल युवा गढ़ने की दिशा में उन्हें बेहतर सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक और सराहनीय पहल है।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य व सभापति श्रद्धा साहू,जनपद सदस्य व उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी,समाज सेवी जागेश्वर साहू उपनिदेशक मेरा युवा भारत केंद्र दुर्ग नितिन कुमार शर्मा उपजोन समन्वयक दुर्ग भिलाई एसपी सिंह सह समन्वयक धीरज लाल टांक, कोड़िया मंदिर ट्रस्टी उमेश साहू, जिला समन्वयक लोकनाथ साहू, रामाधार महिलांगे, राजमणि दुबे, अनील अग्रवाल, सुश्री शांता साहू उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन से भविष्य में और भी कार्यक्रम से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलेगी, मिल का पत्थर साबित होगा।
प्रशिक्षक के रूप में श्रीमती मेघा राठी, ललिता साहू, नीता खंग, सुरेखा साहू, डेजी साहू, स्वाति वर्मा, मीनाक्षी विश्वास, योगेश्वर साहू, रामकुमार ठाकुर, रोमलाल सिन्हा, आदित्य भारद्वाज, टिकेश्वर पटेल, खंडवा म. प्र. युवा बहनों की टोली सहित सबने अपनी महती भूमिका निभाई। शिविर का संचालन युवराज साहू द्वारा किया गया। व्यवस्था बनाने में विशेष सहयोग सी एल साव, हेमंत साहू ,नरेश वर्मा, भागीरथी , कल्पना वर्मा, दीप्ति रानी वर्मा, पूनम यादव, मलेश निषाद, गोवर्धन साहू, गायत्री निषाद का रहा।”





