पाटन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में राष्ट्र को संबोधित किया। जिसे पाटन भाजपा मंडल के ग्राम ढौर में मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर, भाजपा के वरिष्ठ नेता केशव बंछोर, जिला भाजपा अजा मोर्चा के उपाध्यक्ष हरप्रसाद आडिल के नेतृत्व में सुनी गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने देश के विकास, नवाचार, आत्मनिर्भर भारत, आपरेशन सिंदूर, एक पेड़ मां के नाम, और जनभागीदारी से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। साथ ही छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में प्लास्टिक कचरा साफ करने मिनिशपल कार्पोरेशन द्वारा कार्बेट कैफै के माध्यम से चलाए जा रहे “प्लास्टिक कचरा लाओं भर पेट भोजन खाओं” का विशेष रुप से चर्चा किए। कार्यक्रम के पश्चात भाजपा मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में आज देश नयी ऊँचाइयों को छू रहा है। ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह देशवासियों के साथ भावनात्मक जुड़ाव का सेतु है। मोदी ने हर नागरिक को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का जो संदेश दिया है, वह वास्तव में प्रेरणादायक है। हमें भी अपने गांव, अपने बूथ और अपने समाज में सेवा, सद्भाव और विकास के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरप्रसाद आडिल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का मुख्य लक्ष्य जनसेवा और संगठन को मजबूत करना है। ग्राम स्तर पर जनता की भागीदारी ही सशक्त भारत का आधार बनेगी। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आगामी समय में संगठनात्मक गतिविधियों में और अधिक सक्रिय रहने का आह्वान किया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर, भाजपा के वरिष्ठ नेता केशव बंछोर, मायाराम यादव, रामलाल साहू, जिला भाजपा अजा मोर्चा के उपाध्यक्ष हरप्रसाद आडिल, काशीराम साहू, सुखराम विश्वकर्मा, शालिक साहू, काशीराम आडिल, पुष्पा वासुदेव, निर्मल कांति दुकालू चंपी ठाकुर संतोषी लीलाबाई टोरिया ठाकुर गंगा बाई सपहा भुवनेश्वरी साहू मंजू साहू दीपा आदिल गोदावरी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।





