उतई। मचान्दूर में वसंत पंचमी के पावन अवसर पर देवांगन समाज द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय माँ परमेश्वरी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर थे। इस दौरान उन्होंने माँ परमेश्वरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान समाज के बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया, जिससे आयोजन और भी उत्साहपूर्ण एवं भावनात्मक बन गया।
इस गरिमामय आयोजन में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती श्रद्धा साहू, ग्राम पंचायत मंचान्दूर के सरपंच युगल किशोर साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं उतई सोसाइटी अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, मचांदूर सोसाइटी अध्यक्ष फलेंद्र सिंह राजपूत, मण्डल महामंत्री प्रवीण यदु, उपसरपंच दुष्यंत कुमार साहू, दिलीप साहू, श्रीमती दानेश्वरी देशमुख, असलम खान, गणपत साहू उपस्थित रहे।
साथ ही देवांगन समाज के अध्यक्ष जगन्नाथ देवांगन, कुमार देवांगन, गांधू देवांगन, खोरबाहरा देवांगन, अरुण देवांगन, ललित देवांगन, पवन देवांगन, मन्नूलाल देवांगन, रामचंद्र देवांगन, रामस्वरूप देवांगन सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Leave a Comment





