दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अन्तर्गत डुण्डेरा में 100 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन प्रदान किया
उतई। दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुण्डेरा में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर द्वारा भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र 100 हितग्राहियों को गैस सिलेंडर एवं चूल्हा प्रदान किया गया। इस दौरान विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि उज्जवला योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना किसी वरदान से कम नहीं है। इन गैस कनेक्शनों से ग्रामीण क्षेत्रों में रसोईघर धुआं मुक्त बने हैं और महिलाओं को लकड़ी या गोबर के ईंधन से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिली है। हमारी सरकार निरंतर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही हैं और मोदी के गारेंटी के तहत विष्णुदेव साय सरकार हर माह 1000 एक हज़ार रुपए देने का काम कर रही है ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि गोविंद साहू, पूर्व निगम सभापति लुमेश्वर चंद्राकर, वार्ड पार्षद खिलेंद्र विक्की चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू राकेश जंघेल, नेताप्रतिपक्ष शैलेंद्र कुमार साहू, पार्षद हरीश नायक, छाया पार्षद दुर्गेश साहू, सांसद प्रतिनिधि इंद्रजीत सोनवानी, परंपरामेश्वर नारायण निर्मल, नरेन्द्र निर्मलकर, नंदकुमार साहू, बीआर मौर्य, केशव महिपाल, लक्ष्मी साहू, उदयराज साहू, प्रेमनारायण वर्मा, मंजू देवांगन, रंजना मानिकपुरी, बी. लक्ष्मण राव, सरिता मसीह, एस. आनंद, रमा अग्निहोत्री, श्रीमती अन्नपूर्णा रेड्डी, किरण देशमुख, पी. के. वर्मा, मनोज सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
इन महिलाओं को मिला गैस कनेक्शन
पात्र हितग्राहियों में केसरी साहू, किरण साहू, तम्मी बंजारे, लक्ष्मी दुबे, रामेश्वरी कामड़े, भद्रा यादव, तारकेश्वरी चन्द्राकर, बिमला साहू, मेनका साहू,सुखमनी यादव ने बताया कि गैस सुविधा मिलने से न केवल स्वास्थ्य सुधरा है बल्कि समय और श्रम की भी बचत हो रही है। महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधायक ललित चंद्राकर, पार्षद विक्की चंद्राकर का आभार व्यक्त किया।





