दुर्ग। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा दुर्ग में हनुमान प्रकटोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। दरबार में शाम 6 बजे पुजा पाठ शोभायात्रा निकाली गई। सभी माताए, बहने, भाईयो ने केशरिया रंग के साड़ी एवं टीशर्ट पहन कर हांथो मे झंडा पताका लिए जय हो बजरंगबली, बजरंग बली एवं जय हनुमान ज्ञान गुन सागर के नारे लगाते हुए बाजे गाजे के साथ चल रहे थे। दोपहर 3 बजे से प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया गया।
शोभायात्रा बजरंग पारा, बजार चौक, मेन गली, शितला पारा, कर्मा मंदिर से बम्लई पारा होते हुए गोल्डन चौक से महावीर उद्यान पहुंच कर संपन्न हुई। सभी भक्तों ने गदाधारी हनुमान जी की पुजा पाठ करके पताका फहराया। दरबार के श्री लक्ष्मण बाबा जी ने बताया कि महावीर उद्यान से सभी भक्तों ने दरबार पहुंचकर रात्रि 10 बजे से छत्तीसगढ़ के मशहूर नाच पार्टी श्री राधा कृष्ण नाच पार्टी धुर्रे बंजारी वाले का लाभ उठाया। नाच मे शिक्षा प्रदत कौमिक दिखाए गए गांव को शुद्ध स्वक्ष एवं शराब मोबाइल से बच्चे लोग आज कैसे बिगड़ रहे है। यह कौमिक देखकर सभी भक्त भाव विभोर हो गए। नाच रात्रि 10 बजे से सुरू होकर सुबह 6 बजे तक चला।
इस दौरान मुख्य रूप से दरबार के श्री लक्ष्मण बाबा जी, विनोद साहू, राजू यादव, नंद पंडा, मनसुखा साहू, मनोज पटेल, रोमनाथ साहू, बबलू गज्जू रायपुरीहा, जीवराखन ठेकेदार, बाबू लाल साहू, दिनेश साहू, मारियल साहू, पूर्व उपसरपंच वासुदेव सप्रे, कुंभकरण पटेल, मुन्ना गंधर्व, सुनील पेटर, एमलाल देवांगन, कल्याण देवांगन, ललित साहू, रोशन साहू, डॉ धनेशवर साहू, रोहित झब्बू साहू, दिनेश यादव, रामु यादव, ओमकार साहू, टीकम गुमान साहू, शिवचरण साहू, बिरेंद्र साहू, चीन्टू भोलू, खिलेशवर साहू, सुंदर सपरे, चंन्द्रकांत देवांगन, कल्याण देवांगन, श्रीमति बबीता साहू, ललिता यादव, सुनीता साहू, कौशिलया सेन, रुखमणि साहू, पार्वती मंडलिन, प्रभा साहू, देवश्री, अंजु देवांगन, उपसरपंच संगीता सप्रे, टिकेशवरी साहू, लक्ष्मी साहू, हितेश पटेल, नीरा साहू, मुंगा सप्रे, गीता देवांगन, मंजू साहू, पुष्पा देवांगन, दुर्गा साहू, कु वेदू साहू, कु सुरुचि छोटी, कु डिंपल साहू, कु नेहा साहू, कु पुजा साहू सहित गणमान्य नागरिक एवं भक्तगण शामिल रहे। यह जानकारी दरबार प्रतिनिधी चंन्द्रकांत कोसरे एवं कुंजलाल साहू ने दी।





