दुर्ग। महिला बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण के सेक्टर उतई में परियोजना स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस सह महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत उतई की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू थी। विशेष अतिथि के रूप में पार्षद रमशिला नेताम, विजयलक्ष्मी साहू, सविता गौतम, संगीत रजक, लता सोनवानी, ममता चंद्राकर उपस्थित थी। कार्यक्रम के आरंभ में परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा ने एनीमिया के कारण लक्षण एवं उपचार के बारे में बताया। आयरन एवं विटामिन युक्त भोजन जैसे पालक, दाल, ड्राई फ्रूट्स आदि के उपयोग के बारे में सलाह दी। सेक्टर उतई पर्यवेक्षक प्रमिला वर्मा ने छात्राओं को विभिन्न विषयों पर जागरुक करते हुए गुड टच बेड टच के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि लड़कियों के लिए शादी की उम्र 18 साल, लड़कों के लिए 21 साल है। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए छात्राओं को पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। पर्यवेक्षक तृप्ति शर्मा ने किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के साथ-साथ माहवारी तथा अंकुरित अनाज के सेवन के बारे में बताया।
रक्षा टीम के द्वारा आत्मसुरक्षा के तरीके बताए गए। डॉ दुर्गेश वर्मा ने बच्चों को सही पोषण व्यवहार के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान हेतु रैली निकाली गई।
किशोरी बालिकाओं के लिए बालिका सशक्तिकरण विषय पर रंगोली, ड्राइंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम निशा, द्वितीय प्रियंका एवं तृतीय स्थान तेजल साहू ने प्राप्त किया। ड्राइंग प्रतियोगिता में वैष्णवी, कनिष्का तथा मेहंदी प्रतियोगिता में खनक और पायल को पुरस्कृत किया गया। कविता के लिए धारणा, छायांस, कुनिका, आंसी पुरस्कृत हुए। कार्यक्रम में डॉ दुर्गेश वर्मा, श्रीमती वर्षा शाक्या, धनेश्वरी साहू के द्वारा 37 किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन, सिकलिंग आदि स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
कार्यक्रम के अंत में श्रीमती सरस्वती साहू ने बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान हेतु सभी को शपथ दिलाया। कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर उतई के प्राचार्य होरीलाल साहू, भोजराज साहू, रेणुका सिंह, तारकेश्वरी देवांगन, टोमेश्वरी यादव, शालिनी सिंह, सावित्री यादव, विभा चंद्राकर, पुष्पा साहू, किरण देवांगन, सुचित्रा निर्मलकर, मोनिका साहू, द्रौपदी, चंपा साहू, प्रज्ञा ठाकुर, मनीषा बंजारे, गीता साहू, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमु साहू, सरस्वती चंद्राकर, पुष्पा, प्रेम कुमारी पटेल, फुलेश्वरी देवांगन, माद्री ठाकुर, सरिता साहू, महेश्वरी, चंपा, योगेश्वरी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Leave a Comment





