महिला जागृति शिविर एवं कार्यकर्ता-सहायिका सम्मान का आयोजन किया गया
दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के सेक्टर अंडा के ग्राम खाड़ा में कुपोषण मुक्ति अभियान अंतर्गत परियोजना स्तरीय महिला जागृति शिविर एवं कार्यकर्ता-सहायिका सम्मान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक व छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर रहे। अन्य अतिथियों में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, जनपद सदस्य श्रीमती दामिनी साहू, सरपंच नंदकुमार साहू, उपसरपंच लीलाधर निषाद एवं खुमान सिंह यादव रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। विभागीय योजनाओं की जानकारी परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा के द्वारा प्रस्तुत की गई। अपने उदबोधन में ललित चंद्राकर ने शासन की वर्तमान में चल रही बहुत सी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सुनिश्चित करने हेतु कहा। आउटरीच वर्कर श्रीमती सीता कन्नौजे के द्वारा बाल विवाह रोकथाम एवं गुड टच बैड टच के बारे में जानकारी दी गई। चंद्रप्रकाश पटेल ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा पाक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी। श्रीमती जया चंद्राकर जिला मिशन समन्वयक ने सखी वन स्टाप सेंटर के बारे में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। जिसमें घरेलू हिंसा से पीड़ित, कानूनी सहायता आदि एक ही छत के नीचे प्रदान करने की जानकारी दी।स्वास्थ्य विभाग से डॉ तृप्ति तिवारी ने किशोरी बालिकाओं को किशोरावस्था में अपनी स्वयं की देखभाल, पीरियड के समय में स्वच्छता, एनीमिया आदि के बारे में जानकारी प्रदान की। पुलिस रक्षा टीम ने गुड टच बैड टच एवं रक्षा संबंधी जानकारी तथा पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में जानकारी प्रदान की। पर्यवेक्षक श्रीमती शशि रैदास ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नोनी सुरक्षा योजना आदि के बारे में जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद आदि का आयोजन किया गया। जिसमें छोटी-छोटी बालिकाओं के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। नुक्कड़ नाटक में गरिमा एवं उसकी टीम ने साइबर अपराध के बारे में शानदार प्रस्तुति दी एवं सभी को इन अपराधों से बचने हेतु जागरूक किया। किसी भी अनजान लिंक को ओपन न करने, किसी को ओटीपी या अपना पासवर्ड शेयर नहीं करने की अपील की।कार्यक्रम अंतर्गत तीन गर्भवती महिलाओं का गोद भराई एवं दो बच्चों का अन्नप्राशन किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य हेतु पर्यवेक्षक श्रीमती शशि रैदास, ममता साहू, इंदु मिश्रा, रेखा लोनारे, प्रमिला वर्मा, सोनल सोनी, गीताजंली भैंसारे, तृप्ति शर्मा, चंद्रकला वर्मा तथा आँगनवाड़ी कार्यकर्ता ढालेश्वरी देशमुख, असम बाई निषाद, सुनीता चंद्राकर, आरती साहू, मुनिका साहू, चमेली पारकर, संध्या ठाकुर, सोनिका सोनी, खिलेश्वरी गजपाल, सहायिकाओं में कुसमा ठाकुर, गंगोत्री यादव, उमा देशमुख, सावित्री साहू, हीरा निषाद, फागेश्वरी साहू एवं गीता पाठक को सम्मानित किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि श्री चंद्राकर ने सभी को बाल विवाह मुक्त गाँव, जिला, छत्तीसगढ़ राज्य बनाने हेतु शपथ दिलाई गई।
खेलकूद में मटका फोड़ प्रतियोगिता में दुर्गा यादव, कंचन देशमुख पुरस्कृत हुई, फुगड़ी में प्रथम द्वितीय तृतीय श्वेता ठाकुर, नूतन विश्वकर्मा, कुर्सी दौड़ में पदमनी, भोजेश्वरी, रामबाई तथा बच्चों के कुर्सी दौड़ में गगन, दानेश, मनीष, दिगेश को पुरस्कार मिला।
संस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कृतिका, भावना, मिताली, लीना, वाणी, कुमकुम, नेहा, भैरवी, नम्रता, दीपाली, दोमेश, युक्ति, पूर्वी, नितेश, राजवीर, साक्षी, गोविंद, भवेंद्र, रितिका, मालिनी, दुष्यंत को पुरस्कार दिया गया।
अंत में आभार प्रदर्शन सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती रेखा लोनारे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आस पास सेक्टर की कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं के साथ साथ पुरुषों की भी भागीदारी रही।





