निर्विरोध चुने गए दोनों अध्यक्ष द्वय
दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण तहसील साहु संघ के अंतर्गत आने वाले साहू संघ परिक्षेत्र पुरई व खोपली परिक्षेत्र का चुनाव गुरुवार को सम्पन्न हुआ। ग्राम खम्हरिया निवासी श्री लोकनाथ साहु पुरई परिक्षेत्र के साहु समाज के निर्विरोध अध्यक्ष बने। वही उपाअध्यक्ष मोहन साहू हनोदा, महिला उपाध्यक्ष भुनेश्वरी साहु कोड़ियां, महिला संगठन सचिव कुंती साहु उतई चुनी गई। जबकि संगठन सचिव शैलेन्द्र साहु उमरपोटी बनाए गए है। पुरई परिक्षेत्र साहू संघ का त्रिवर्षीय चुनाव कोकड़ी परिक्षेत्रिय भवन में सम्पन्न हुआ। जिसमे 12 गांव धनोरा, हनोदा, कोडिया, कोकड़ी, पाऊवारा, पुरई, उमरपोटी, उतई, डूमरडीह, जोरातराई, डूंडेरा के समाज के मतदाताओ ने मतदान किया। साथ ही खोपली परिक्षेत्र साहु समाज का चुनाव मचांदूर में सम्पन्न हुआ। जिसमें ग्राम पंचायत करगाडीह के पूर्व सरपंच घनस्याम गजपाल अध्यक्ष बने।उपाअध्यक्ष गुलाब साहू खोपली, संगठन सचिव गजेंद्र साहू मातरोडीह, महिला संगठन सचिव संगीता साहु घुघसीडीह, महिला उपाध्यक्ष मीना साहु मतवारी निर्वाचित हुई। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के लोगो ने बधाई दी है।
Leave a Comment





