chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की...
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की…
    August 15, 2025
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    September 6, 2025
    क्रीड़ा भारती क्रीड़ा केंद्र खेलगांव खम्हरिया के रागिनी यादव का चयन राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ, विधायक ललित चंद्राकर ने दी बधाई
    September 18, 2025
    Latest News
    सहायक शिक्षकों व शिक्षकों की त्रुटिपूर्ण वरिष्ठता सूची को सुधार कर अप्रैल 2026 की स्थिति मे रिक्त पदो पर पदोन्नति देने की मांग
    April 6, 2026
    ट्रैफिक का दबाव कम करने और तेज यातायात के लिए बनाई जाएंगी 9 बायपास सड़कें
    April 6, 2026
    स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव एफएलएन शिक्षक सम्मान समारोह में हुए शामिल, 100 उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित
    April 6, 2026
    कुर्मी क्षत्रिय समाज का गौरवशाली अतीत रहा है- उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा
    April 6, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: कुर्मी क्षत्रिय समाज का गौरवशाली अतीत रहा है- उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > छत्तीसगढ़ > कुर्मी क्षत्रिय समाज का गौरवशाली अतीत रहा है- उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा
छत्तीसगढ़दुर्ग

कुर्मी क्षत्रिय समाज का गौरवशाली अतीत रहा है- उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: April 6, 2026
Share
SHARE

–कुर्मी भवन जामगांव (एम) में डोम शेड और मंच बनाने की घोषणा की
-तर्रा में सामाजिक भवन हेतु 12 लाख की घोषणा
-चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज के 56 वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा
दुर्ग। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा दुर्ग जिला के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा आज दुर्ग जिले के पाटन विकास खंड के ग्राम जामगांव (एम) में चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज के 56 वें वार्षिक अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दुर्ग ग्रामीण विधायक तथा प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर भी अधिवेशन में विशिष्ट अतिथि मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज का गौरवशाली अतीत रहा है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज और सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे समाज के पुरोधाओं ने देश को दिशा दिखाई है। गृह मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि समाज के सामाजिक संगठन की मजबूती के लिए ऐसे अधिवेशन होते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज मैं अपने आप को कुर्मी समाज के बीच पाकर कृतज्ञ हुआ हूं। अधिवेशन में समाज की महिलाओं की बड़ी भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अवगत कराया कि महिलाओं की प्रतिभा को स्थान व सम्मान दिलाने देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के मंशा के अनुरूप विधान सभा एवं लोक सभा तथा अन्य सभी जगह महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने आगामी 16, 17 एवं 18 तारीख को संसद का विशेष सत्र का आयोजन किया जा रहा है। गृह मंत्री श्री शर्मा ने बस्तर सहित छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त राज्य बनाने का श्रेय जवानों को देते हुए बस्तर में शांति स्थापना पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने अपने कर कमलों से समाज की उन्नत कृषक श्रीमती पूजा चंद्राकर, सफल व्यवसायी विनोद चंद्राकर और कलाकार पप्पू चंद्राकर को समाज की ओर से साल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने समाज की मांग पर सामाजिक भवन जामगांव (एम) में डोम शेड और मंच निर्माण तथा ग्राम तर्रा में कुर्मी सामाजिक भवन हेतु 12 लाख रूपए की घोषणा की।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा और संगठन दोनों आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संगठित प्रयास से हर कार्य संभव होता है। वहीं समाजिक जागरूकता के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। उन्होंने समाज के विकास के लिए माताओं एवं बहनों को आगे आने का आह्वान किया। चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

एकता में ही शक्ति है, यही समाज की सबसे बड़ी पूंजी है- लोकमनी चंद्राकर
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल
बच्चों के चेहरों की मुस्कान बना मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार
नाली बंद होने व सड़क ढलान बदलने से जलजमाव, वार्डवासी आवेदन लेकर पहुंचे जनदर्शन
Independence Day Special: छत्तीसगढ का मंगल पाण्डे लश्कर हनुमान सिंह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़रायपुर

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र का अतिरिक्त सहयोग :  छत्तीसगढ़ को मिली 15.70 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता

chhattisgarh times
News Desk
March 13, 2026
लखपति दीदी बन आर्थिक रूप से बनी सक्षम : स्व-सहायता समूह से जुड़कर सुनीता ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी
SIR : डुंडेरा जोरातराई के 1500 से ज्यादा मतदाताओं को नोटिस, मतदाता लगा रहे रिसाली का चक्कर, सत्यापन व सुनवाई के लिए डुंडेरा में ही शिविर लगाने पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे ने की मांग
नेवई क्षेत्र में पुलिस ने किया वैलनेस शिविर का आयोजन
देश के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18 हज़ार 650 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का होगा अंतरण
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
34°C
Chhattisgarh
overcast clouds
34° _ 34°
19%
3 km/h
Mon
35 °C
Tue
38 °C
Wed
38 °C
Thu
38 °C
Fri
38 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?