chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास रंग लाए: वनांचल के सुदूर टोलों में पहुंचेगी बिजली
    February 14, 2026
    दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 7 दिन तक 1.50 लाख रुपए का कैशलेस उपचार, पीएम राहत योजना के तहत प्रावधान
    February 20, 2026
    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से विकास शर्मा को बिजली बिल से मिली राहत
    February 25, 2026
    Latest News
    पूर्व मंत्री रमशिला साहू एवं पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू ने प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई
    March 3, 2026
    शिक्षक की मौत : छुट्टी में घर लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, होली के पहले हो गया दर्दनाक हादसा
    March 3, 2026
    प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ
    March 3, 2026
    रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ
    March 3, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: कबीरधाम को मिली बड़ी सौगात: राज्य की 5वीं क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला का भव्य शुभारंभ, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया उद्घाटन
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > कबीरधाम (कवर्धा) > कबीरधाम को मिली बड़ी सौगात: राज्य की 5वीं क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला का भव्य शुभारंभ, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया उद्घाटन
कबीरधाम (कवर्धा)राजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचार

कबीरधाम को मिली बड़ी सौगात: राज्य की 5वीं क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला का भव्य शुभारंभ, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया उद्घाटन

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: September 6, 2025
Share
SHARE

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के न्यायिक इतिहास में आज एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के सतत प्रयासों से कबीरधाम जिले में प्रदेश की 5वीं क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला का भव्य शुभारंभ किया गया। यह प्रयोगशाला न केवल जिले के लिए, बल्कि पूरे प्रदेश के अपराध अनुसंधान एवं न्यायिक प्रक्रिया को गति और वैज्ञानिक आधार देने वाली साबित होगी।

शुभारंभ अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि “फॉरेंसिक विज्ञान आज की आधुनिक अपराध जांच प्रणाली की रीढ़ बन चुका है। हत्या, बलात्कार, लूट, साइबर अपराध, आर्थिक अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में पारंपरिक जांच पद्धतियों से कहीं अधिक प्रभावी वैज्ञानिक साक्ष्य होते हैं। एक रक्त का धब्बा, एक बाल का तंतु, बारूद का कण, जूतों के निशान या डिजिटल डिवाइस में छिपा डेटा, यही वे तत्व हैं जो अपराधियों को पकड़वाते हैं और अदालतों में उन्हें सजा दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।”

उन्होंने कहा कि कबीरधाम में स्थापित यह प्रयोगशाला अत्याधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षित वैज्ञानिक अधिकारियों से सुसज्जित है। इससे अब घटनास्थलों से प्राप्त डीएनए, रक्त, फाइबर, हथियार और डिजिटल साक्ष्य की त्वरित और सटीक जांच संभव होगी। इसका सीधा असर अपराध न्याय प्रणाली पर पड़ेगा, पुलिस को समय पर वैज्ञानिक रिपोर्ट मिलेगी, दोषसिद्धि दर में वृद्धि होगी, अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाई जा सकेगी और समाज में कानून के प्रति विश्वास एवं अपराध के प्रति भय मजबूत होगा।

श्री शर्मा ने यह भी कहा कि अब तक छोटे जिलों को अपने केस नमूनों को रायपुर या अन्य बड़े शहरों की प्रयोगशालाओं में भेजना पड़ता था, जिससे समय और संसाधनों की भारी खपत होती थी। लेकिन कबीरधाम में यह प्रयोगशाला शुरू होने से बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-मंडई और मुंगेली जैसे आसपास के जिलों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। अब स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा मिलने से न्यायिक प्रक्रिया अधिक तेज, प्रभावी और पारदर्शी होगी।

कबीरधाम को मिली बड़ी सौगात: राज्य की 5वीं क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला का भव्य शुभारंभ, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया उद्घाटन

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से न्याय प्रणाली को मजबूती देने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। यह प्रयोगशाला सामाजिक न्याय को अधिक प्रभावी बनाने, अपराधों से जुड़े साक्ष्यों का वैज्ञानिक परीक्षण सुनिश्चित करने और दोषियों को त्वरित सजा दिलाने में मील का पत्थर साबित होगी।

कार्यक्रम में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़, सुशील द्विवेदी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की सभी न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशालाओं को अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया गया है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया है कि इन प्रयोगशालाओं में न केवल पुलिस विभाग, बल्कि आबकारी, वन विभाग, एसीबी, एफओडब्ल्यू, और केंद्रीय एजेंसियों जैसे सीबीआई, ईडी, डीआरआई, एनसीबी, और आईबी से संबंधित प्रकरणों की भी वैज्ञानिक जांच संभव हो सके।

श्री द्विवेदी ने कहा कि कबीरधाम में प्रयोगशाला की स्थापना से जिला स्तर पर पहले से कार्यरत “सीन ऑफ क्राइम यूनिटों” की कार्यक्षमता और अधिक बढ़ेगी। अब घटनास्थल पर ही वैज्ञानिक मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहायता मिल सकेगी, जिससे जांच में चूक की संभावना समाप्त होगी और निष्कर्ष अधिक सटीक होंगे।

यह कहना अनुचित नहीं होगा कि कबीरधाम जिले में न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना प्रदेश की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह प्रयोगशाला आने वाले वर्षों में अपराध नियंत्रण और न्याय प्रक्रिया को गति देने में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. सियाराम साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष सुषमा गणपत बघेल, कलेक्टर गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र छवई, उप पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य रोशन दुबे, मनीराम साहू, विदेशी राम धुर्वे सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

https://shatabditimes.page/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-06-at-1.39.48-PM.mp4

सीएम विष्णुदेव साय का अपमान: आदिवासी समाज का विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी की मांग
पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के घर बड़ी चोरी, हाथी की मूर्ति ले गए चोर – CCTV में पूरी वारदात
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : कवर्धा सहित 25 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में आठ IPS अधिकारियों की पदस्थापना, गृह विभाग ने जारी किया आदेश, देखें पूरी सूची
घुघुवा बूथ में पं. दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई जयंती
TAGGED:उपमुख्यमंत्री विजय शर्माक्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशालान्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़रायपुर

चिरायु योजना : कक्षा 06 वीं की छात्रा रोशनी को मिला नया जीवन

chhattisgarh times
News Desk
October 3, 2025
ग्राफ्टेड बैगन से 16 लाख रूपए की आमदनी: उन्नत तकनीक से खेती कर किसान चिंतामणी ने बढ़ाई अपनी आमदनी
पीएम सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन में कोंडागांव जिले की उल्लेखनीय उपलब्धि
आदिवासी ध्रुव गोंड समाज मुंडा परिक्षेत्र की मासिक बैठक डुन्डेरा मंगल भवन में हुई
सहकारी समिति उतई में विधिवत पूजा अर्चना के बाद शुरू हुई धान खरीदी 
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
36°C
Chhattisgarh
clear sky
36° _ 36°
9%
2 km/h
Wed
36 °C
Thu
40 °C
Fri
40 °C
Sat
38 °C
Sun
38 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?