दुर्ग। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा दुर्ग में गुरुवार को शाम 4 बजे दरबार के श्री लक्ष्मण बाबा जी पंडित विनय द्विवेदी द्वारा हवन कार्यक्रम संपन्न किया गया। जिसमें सभी भक्तों ने हवन कुंड में हवन डाल कर अपने घर परिवार की मंगल कामना की प्रार्थना किया। शुक्रवार शाम 4 बजे दरबार से जोत जवारा विसर्जन गली भ्रमण के लिए रवाना हुई। जो बजरंग पारा, बजार चौक, मेन गली, शीला पारा होते हुए सीधे शीतला तलाब पहुंची। जहां दरबार के श्री लक्ष्मण बाबाजी, नंद पंडा, राजू यादव जी द्वारा खप्पर एवं जोत जवारा के पुजा पाठ करके जोत जवारा का विसर्जन किया गया।
जोत जवारा के आगे आगे गुलाब साहू एवं हेमंत साहू की मंडली द्वारा माता सेवा भजन गाते हुए चल रहे थे। साथ ही काला, लाल, सादा, बैरंग माताए सिर पर ज्योति कलश उठाए एक ही कलर का साड़ी पहने हुए एवं हाथो में केशरिया झंडा लेकर माता रानी की जयकारे लगाते हुए साथ साथ चल रहे थे। दरबार के जोत जवारा विसर्जन देखने पुरा गांव उमड़ गया था। अष्टमी हवन के बाद खीर प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। दरबार के श्री लक्ष्मण बाबाजी ने बताया कि हर साल चैत्र एवं कुंवार नवरात्रि में यहां पर जोत जंवारा भक्तों द्वारा जलाए जाते हैं। जिसका विसर्जन देखने दुर दुर से हर साल भक्तगण बड़ी संख्या में आते हैं। पुरे नौ दिन तक लोग शक्ति की भक्ति में लगे हुए थे।
दरबार के विनोद कुमार साहू, नंद पंडा, राजू यादव, मनसुखा साहू, मनोज पटेल, रोमनाथ साहू, बबलू गज्जू रायपुरीहा, जीवराखन ठेकेदार, बाबूलाल साहू, डोरेलाल साहू, भोलेनाथ, योगेश साहू, एमलाल देवांगन, मारियल साहू, पूर्व उपसरपंच वासुदेव सप्रे, कुंभकरण पटेल, मुनना गंधर्व, सुनील पेटर, दिनेश यादव, रामू यादव, ओमकार साहू, टीकम गुमान साहू, भोलू खिलेशवर साहू, सुंदर सप्रे, चंन्द्रकांत देवांगन, कल्याण देवांगन, ललित साहू, रोशन साहू, डॉ धनेशवर साहू, तोमन गजपाल, उमेश साहू, इतवारी पटेल, हितेंद्र कुमार, कुणाल साहू, श्रीमती बबिता साहू, ललिता यादव, सुनीता साहू, मितानिन कौशिलया सेन, रुखमणि साहू, पार्वती मंडलिन, प्रभा साहू, देवश्री अंजु देवांगन, उपसरपंच संगीता सप्रे, टिकेशवरी साहू, लक्ष्मी साहू, हितेश पटेल, नीरा साहू, मुंगा सप्रे, गीता देवांगन, मंजू साहू, पुष्पा देवांगन, दुर्गा साहू, वेदू साहू, सुरुचि छोटी, डिंपल साहू, पुजा साहू, नेहा साहू, विणनि साहू आदि भक्तगण बड़ी संख्या में पुरे नौ दिन तक अपनी सेवा दे रहे थे। यह जानकारी दरबार प्रतिनिधी चंन्द्रकांत कोसरे एवं कुंजलाल साहू ने दी।





