खुर्सीडीह व खुरसुल में देवी जस गायन एवं झांकी प्रतियोगिता में पहुंचे दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर
दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुर्सीडीह व खुरसुल में दो दिवसीय देवी जस गायन एवं झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए। इस अवसर पर अंचल के ख्याति प्राप्त मंडलियों ने अपनी अनुपम प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि जस गायन एवं झांकी प्रतियोगिता हमारी संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जहाँ हम अपनी देवी की महिमा का गायन करते हैं और उनकी झांकी के माध्यम से उनकी कथाओं को प्रदर्शित करते हैं। जस झांकी के माध्यम से अलग-अलग मंडलियां देवी की महिमा का यशगान करते हैं, जिसे आप हम सभी को अपने जीवन में आत्मसात कर अज्ञानता, अंधकार नशा रूपी महिषासुर का वध करने की कोशिश होनी चाहिए। अपने जीवन सदाचार, सद्गुण को समाहित कर नेक कार्य करें, एक-दूसरे का सुख-दुख में साथ दें, जीवन को स्वालंबी बनाये।
आगे श्री चंद्राकर ने कहा कि आज समाज में व्याप्त नशा रूपी महिषासुर की वध करने की आवश्यकता है। चारों तरफ नशा रूपी जहर का बोल बाला है लोग नशा रूपी जहर में पड़ कर अपने जीवन को बर्बाद कर रहे है। इस नशा रूपी जहर से उबरने की आवश्यकता है। आप सब से निवेदन करता हूं कि अपने अपने जीवन में नशा का त्याग करे और खुशहाली की जीवन जिए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुर्ग जिला पंचायत सभापति सुश्री प्रिया साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष ओमेश्वर राजू यादव, सरपंच गायत्री साहू, सागर दुबे, किशोर पटेल, टिकेश्वर यादव, थावेंद्र यादव, मनोज सिन्हा, शैलेन्द्र साहू, गजेंद्र साहू, दीपक साहू, देवशरण साहू, बीरेंद्र कुमार दुबे, ओंकार साहू, जनक लाल साहू, परशु राम साहू, उदयराम साहू, बिसनाथ साहू, लोकनाथ साहू, पंचराम साहू, बलदाऊ राम साहू, देवशरण साहू, गणपत जांगड़े, गायत्री साहू, नेहा साहू, कुसुम ठाकुर, तीरथ ठाकुर, गजरा जांगड़े सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।





