दुर्ग। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा दुर्ग में कुंवार नवरात्रि पर्व बड़े धूम-धाम से मनाया गया। 30 सितंबर को शाम 4 बजे दरबार के श्री लक्ष्मण बाबा जी एवं पंडित विनय शर्मा द्वारा विधी विधान के साथ पुजा पाठ किया गया। हवन कुंड में हजारों भक्तों ने हवन डालकर माता रानी से आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात प्रसाद ग्रहण किया गया। इस मौके पर पांच हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। 1 अक्टूबर बुधवार को शाम 4 बजे दरबार से जोत जवारा विसजर्न के लिए शोभायात्रा निकाली गई। जो बजरंग पारा से होते हुए बजार चौक, मेनगली, शितला पारा होते हुए शितला तालाब पहुंचे। जोत जवारा के आगे गुलाब साहू एवं हेमंत साहू की मंडली द्वारा जस गीत गाते हुए चल रहे थे। काला, लाल, सफेद, बैरंग साथ साथ माता रानी की जयकारा लगाते हुए दरबार के माताए एक ही कलर के साड़ी पहने हुए सर मे जोत जवारा लिए पुरे गांव को भ्रमन करते हुए जगह जगह भक्तों द्वारा मनोकामना ज्योति कलश के पुजा अर्चना कर फुल बरसा रहे थे।
इस कार्यक्रम को देखने बड़ी संख्या में गांव के लोग उमड़ पड़े थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दरबार के नंद पंडा, विनोद साहू, राजू यादव, मनसुखा साहू, मनोज पटेल, रोमनाथ साहू, बबलू गज्जू रायपुरीहा, गुलाब साहू, योगेश साहू, जीवराखन ठेकेदार, बाबूलाल साहू, भोलू साहू, खिलेशवर साहू, दिनेश साहू, चंन्द्रकांत देवांगन, एमलाल देवांगन, मारियल साहू, वासुदेव सप्रे, कुंभकरण पटेल, मुनना गंधर्व, सुनील पेन्टर, सुंदर सपरे, दिनेश यादव, रामु यादव, ओमकार साहू, टीकम गुमान साहू, कल्याण देवांगन, ललित साहू, रोशन साहू, श्रीमती बबिता साहू, ललिता यादव, सुनीता साहू, हितेश पटेल, लक्ष्मी साहू, कौशिल्या सेन, रुखमणि साहू, पार्वती मंडलिन, प्रभा साहू, देवश्री, अंजु देवांगन, संगीता सप्रे उपसरपंच, टिकेशवरी साहू, मुंगा सप्रे, गीता देवांगन, मंजू साहू, पुजा साहू, डिम्पल साहू, सुरूचि, नेहा, बेदु साहू, हेमलता साहू एवं डॉ धनेशवर साहू, रोहित नागरे आदि गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। यह जानकारी दरबार प्रतिनिधी चंन्द्रकांत कोसरे एवं कुंजलाल साहू ने दी।
Leave a Comment





