दुर्ग। जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा पुरेंद्र साहू के बर्तन बैंक के जागरूकता अभियान से ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी जागरूक हो रहे हैं। श्रीमती साहू के गृहग्राम जोरातराई में भी उनका अभियान का असर दिख रहा है। उन्होंने अपने ग्राम में जाकर बार-बार लोगों को बर्तन बैंक के लाभ से अवगत कराया। साथ ही अपने दादा ससुर श्री विश्वेश्वर साहू जी(रिटायर्ड शिक्षक) की स्मृति में 100 थाली दान भी किया। इस मुहिम में उनके ससुर स्वर्गीय श्री तेजराम साहू और चाचा ससुर श्री अनुज राम साहू, श्री हरदेव साहू एवं श्री लाखेश्वर गंगेश का सहयोग और मार्गदर्शन मिला।
तभी से बर्तन बैंक की परंपरा ग्राम जोरातराई में संचालित हो रही है। रविवार को गांव के स्वर्गीय श्री घसिया राम सिन्हा के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उनके परिजनों को पंगत में बैठा कर थाली में भोजन कराया गया। जिसमें स्टील थाली, स्टील गिलास, स्टील कटोरी व चम्मच का उपयोग किया गया। श्रीमती श्रद्धा साहू ने बताया कि ग्राम जोरातराई में पिछले 5 वर्षों से प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए बर्तन बैंक का संचालन किया जा रहा है। बर्तन की व्यवस्था स्थानीय साहू समाज के द्वारा निःशुल्क किया गया है। समाज में ३०० सेट बर्तन की व्यवस्था विभिन्न दान दाताओं के द्वारा किया गया है। बर्तन की व्यवस्था की शुरुआत ग्राम जोरातराई की सम्मानित परिवार की बहू श्रीमती श्रद्धा पुरेंद्र साहू सदस्य जिला पंचायत दुर्ग के द्वारा १०० सेट थाली ,गिलास दान देकर किया गया था। साहू समाज जोरातराई के साथ साथ अन्य समाज के कार्यक्रम में भी बर्तन की व्यवस्था विभिन्न कार्यक्रम के लिए निःशुल्क किया जा रहा है।
ग्राम जोरातराई के बर्तन बैंक के प्रमुख रवि कुमार साहू , अंगारे जी (शिक्षक),श्रीमती लता साहू, सुशीला साहू एवं समस्त साहू समाज एवं अन्य समाज इस मुहिम का हिस्सा बनकर गौरवांवित महसूस करते हैं।





