स्वास्थ्य सुविधा शीघ्र प्रारम्भ करने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
उतई। नगर पालिक निगम रिसाली के ग्राम डुंडेरा में हमर क्लीनिक योजना की स्वीकृति मिली थी जिसके लिए भवन 2023 में पूर्वती सरकार में बनाया गया था जो कि पूर्ण रूप से बन कर तैयार हो गया है जिसका लोकार्पण भी मार्च 2024 को हो चुका है।डुंडेरा जोरातराई के नागरिक क्लीनिक के खुलने का इंतजार कर रहे है लेकिन अभी तक भवन में किसी भी प्रकार का सेटअप शुरू नही किया गया है। हमर क्लीनिक के स्थापना के मामले को लेकर नगर निगम रिसाली के पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे ने सोमवार को कलेक्टर से मुलाकत कर ज्ञापन सौपा और हमर क्लीनिक को जल्द प्रारम्भ करने की मांग की है ताकि ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके। तरुण बंजारे ने बताया कि ग्राम डूंडेरा जोरातराई के नागरिकों को सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सुविधा मिले इसे देखते हुए पूर्वी सरकार में हमर क्लीनिक स्थापना की स्वीकृति मिली थी जिसके लिए सर्वसुविधायुक्त भवन भी तैयार किया जा चुका है लेकिन अभी तक क्लीनिक को प्रारंभ नहीं किया जा सका है,डुंडेरा में हमर क्लीनिक प्रारम्भ हो जाने से ग्रामीणों को एमबीबीएस डॉक्टर स्टाफ सहित एक्स-रे,पैथोलॉजी लैब,अन्य जांच जैसे अनेक सुविधा की लाभ गांव में ही मिल पाएगी और नागरिकों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल या अन्य जगह जाने की जरूरत नही पड़ेगी।





