रिसाली। छत्तीसगढ़ हल्बा आदिवासी समाज भिलाई दुर्ग द्वारा 27 दिसंबर दिन शनिवार को हल्बा शक्ति भवन रिसाली से सुबह 10 बजे माई दंतेश्वरी की शोभायात्रा मुख्य कलश के साथ वाहन रैली के रूप मे निकाली गई। शोभायात्रा डी पी एस चौक रिसाली, जेल तिराहा दुर्ग, गाँधी चौक दुर्ग, पटेल चौक, गंजपारा दुर्ग मिनी माता चौक पुलगांव से होकर शक्ति स्थल गोकुल नगर पुलगांव दुर्ग पहुंचा।
प्रवेश द्वार पर माई दंतेश्वरी एवं शोभायात्रा का स्वागत किया गया। पश्चात् मुख्य कलश स्थापना के बाद संस्था के अध्यक्ष द्वारा सामाजिक ध्वजारोहण कर शक्ति पर्व महोत्सव का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंथिर खलेन्द्र अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हल्बा आदिवासी समाज भिलाई दुर्ग द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छ.ग.शासन, अति विशिष्ट अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा, ललित चंद्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण, विशिष्ट अतिथि डॉ देवेन्द्र माहला 36 गढ़ केंद्रीय महासभा, महेश गागड़ा पूर्व वनमंत्री, श्रीमती अलका चंद्राकर महापौर दुर्ग, हरवंश मिरी प्रदेश अध्यक्ष कँवर समाज, आर एस नायक अध्यक्ष केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ, आई आर देहारी जिला अध्यक्ष दुर्ग, मुकेश रावटे सलाहकार और पूरेन्द भूआर्य महाप्रबंधक भिलाई स्टील प्लांट आदि शामिल हुए। अध्यक्ष मंथीर खलेन्द्र ने अतिथियों के स्वागत भाषण मे गोकुलनगर पुलगांव दुर्ग मे आबाँटित जमीन मे भविष्य मे हल्बा एवं सर्व जनजाति के लिए शोध, अनुसंधान विकास एवं अखिल भारतीय स्तर पर निःशुल्क कोचिंग हेतु परिसर अधोसंरचना के लिए धनराशि की मांग रखी। मुख्यमंत्री श्री साय जी ने समाज की मांग को स्वीकार कर 50 लाख रूपये धनराशि की घोषणा की। साथ ही कँवर समाज को बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 25 लाख की घोषणा की। अपने मुख वाणी से समाज विकास के लिए शिक्षा जरुरी है एवं युवा औऱ बच्चों को शिक्षित करना एवं भटकने से बचाना अतिआवश्यक है क्योंकि भविष्य मे समाज, प्रदेश और देश की नीव है। मुख्यमंत्री जी ने भूमिपूजन किया। समाज द्वारा पुरखा सम्मान, वरिष्ठ समाज सेवी, खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। माई दंतेश्वरी की ज्योति कलश भ्रमण के साथ माई दंतेश्वरी जी को सादर बिदाई के साथ शक्ति पर्व का समापन किया गया।

हल्बा समाज ने मनाया शक्ति पर्व महोत्सव, मुख्यमंत्री हुए शामिल
Leave a Comment




