गृहग्राम बटरेल में मनाया जन्मदिन
पाटन। भाजपा मंडल जामगांव आर द्वारा पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीमति रमशीला साहू का जन्मदिन समारोह बटरेल में सादगीपूर्वक आयोजित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने केक काटकर पूर्व मंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक व पूर्व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डॉ दयाराम साहू,छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मंत्री जीतेन्द्र वर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप साहू, मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, महामंत्री निर्मल जैन एवं पुरणेंद्र सिन्हा, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य व प्रथम मंडल अध्यक्ष दक्षिण पाटन धनराज साहू , दुर्ग जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष रूपसिंह सिन्हा , भाजपा नेता नेतराम निषाद सहित अन्य वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री जीतेन्द्र वर्मा ने कहा, “रमशीला साहू जी सरल और सहज स्वभाव की नेत्री हैं। उनके नेतृत्व और समाज सेवा के प्रयास हम हमेशा याद रखेंगे। आज उनके जन्मदिन पर हम उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं और उनके स्वस्थ एवं लंबी उम्र की कामना करते हैं।” पूर्व मंत्री रमशीला साहू ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “आप सभी के स्नेह और समर्थन ने मेरा उत्साह बढ़ाया है। मैं अपने कार्यकर्ताओं के सहयोग से जनसेवा के मार्ग पर हमेशा आगे बढ़ती रहूँगी।
इस अवसर पर भाजपा नेता नेतराम निषाद, नरेश केला, रूपसिंह सिन्हा, अरुण चंद्रकार, जिनेश जैन, लुभम बंछोर, बेनी राम साहू, मुकेश साहू, देवेंद्र साहू, सोनसाय साहू, तिरथ पटेल, अभय ठाकुर, कमलेश साहू, हर्ष साहू, शेषनारायण सिन्हा, सीता राम साहू, कमलेश यादव, किरण वेदी साहू, हिरेंद्र साहू, दीपक साहू, बेनीराम साहू, प्रवीण वर्मा, ललित धनकर, सूरज निर्मलकर, भानुप्रताप साहू, किरण यादव, शिवकुमार साहू, वरुण देव नेताम, मनोज पटेल, युवराज साहू, कामता साहू, शेष नारायण साहू, चुम्मन साहू, शेखर साहू, टिक्कू साहू, युगल साहू, भेष कुमार साहू सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।”





