उतई। सहकारी समिति उतई के प्राधिकृत अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा के जिला सहकारिता प्रकोष्ठ सह संयोजक बनने के बाद प्रथम उतई आगमन पर भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला ठाकुर के नेतृत्व में सोमवार को बाजार चौक उतई में भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस दौरान श्रीमती शीतला ठाकुर ने कहा कि श्री वर्मा को सहकारिता प्रकोष्ठ में बड़ी जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओ एवं आसपास के ग्रामीणों में खुशी कि लहर है। उन्होंने कहा कि फत्तेलाल वर्मा भाजपा में लगातार सक्रिय रहें हैं। श्री वर्मा इसके पूर्व युवा मोर्चा में मंत्री, जिला मंत्री भाजपा, उतई मंडल अध्यक्ष, जिला खनिज न्यास सदस्य, जिला कौशल विकास सदस्य, विधायक प्रतिनिधि, सांसद प्रतिनिधि, सरपंच खोपली, सहकारी समिति उतई के अध्यक्ष जैसे पद में रह चुके हैं।
स्वागत करने वाले में प्रमुख रूप से नगर पंचायत उतई अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष शिवनारायण देशमुख, मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला ठाकुर, महामंत्री प्रवीण यदु, चंदू देवांगन, लक्ष्मीनारायण साहू, सोनू राजपूत, भीमसेन सिन्हा, खूबी राम साहू, घनश्याम चंद्राकर, फलेन्द्र सिंह राजपूत, संगीत रजक, ममता चंद्राकर, लता सोनवानी, सुनीता चंद्राकर, विमला, मोतिम ठाकुर, वैभव देवांगन, विनोद, सोहन रिगरी, चेतन साहू, रामखिलावन साहू, घनश्याम साहू, करण सेन, संतोष साहू, राजूलाल साहू, अश्वनी वर्मा, योगेश साहू, पवन चंद्राकर, संतोष कौशिक, रमेश वर्मा, मंशा भारती, देवेंद्र भारती, शुभम वर्मा, इमरान खान सहित कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहें।





