दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नवीन पदाधिकारियों एवं सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा की है। प्रस्तावित सूची को पूर्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ को अनुमोदन हेतु प्रेषित किया गया था, जिसके पश्चात बहुप्रतीक्षित सूची को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया। नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही जिले की राजनीति में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार देखा जा रहा है। नवगठित टीम में कुल 51 जिला पदाधिकारी एवं 10 जिला कार्यकारिणी सदस्य शामिल किए गए हैं। अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक सक्रिय, अनुभवी एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को दायित्व देकर संगठन को और अधिक गतिशील बनाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
प्रमुख नियुक्तियां
कोषाध्यक्ष: विक्रांत अग्रवाल
उपाध्यक्षगण: जय प्रकाश चंद्राकर, महेंद्र वर्मा, तरुण बिजौर, प्रमोद राजपूत, रोहित कुर्रेश, शमशीर कुरैशी, संतलाल बंजारे, विशाल देशमुख, हीरा वर्मा, निरंजन राजपूत, रिवेंद्र यादव, टिकेश्वरी देशमुख।
महामंत्रीगण:
प्रभारी महामंत्री – राजीव गुप्ता
पुरुषोत्तम तिवारी, जयश्री वर्मा, लक्ष्मी साहू, ज्वाला प्रसाद साहू, जवाहर यादव, रूपेश देशमुख, कृष्णा देवांगन, योगिता चंद्राकर, जामवंत गजपाल, प्रदीप चंद्राकर, प्रकाश ठाकुर, भुवन साहू, रज्जाक खान, रवि प्रकाश ताम्रकार, राम सूर्यवंशी, दुर्गा गजबे, पालेश्वर ठाकुर।
सचिवगण: राजा राम गहिरवार, दुलेश्वर साहू, पवन पटेल, धर्मेंद्र साहू, नेहरू यादव, ओम नारायण वर्मा, सुमित नारंग, नारायण निषाद, लोचन यादव, घनश्याम गजपाल, रोहित यादव, अभिषेक जांगड़े, सुमन वर्मा, महेंद्र निषाद, मुकुंद पारकर, पिलेश्वर साहू, राजेश मानिकपुरी, बहादुर नेताम, राजेश साहू, हिम्मत लाल धीमर।
कार्यकारिणी सदस्यगण: जागृति साहू, कल्याण साहू, सुरेंद्र गायकवाड, संगीता ठाकुर, उत्तरा कोसरे, अघनु पाल, श्यामाचरण मनहर, गज्जू साहू, बंटी वैष्णव, जनार्दन सेन।
जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में सभी वर्गों, समाजों एवं क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे पार्टी की समावेशी सोच को मजबूती मिले। उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में किसान, युवा, महिला, श्रमिक एवं ग्रामीण विकास जैसे जनहित के मुद्दों पर संगठन पूरी ताकत से आवाज बुलंद करेगा। नवगठित कार्यकारिणी आगामी कार्यक्रमों, आंदोलनों एवं संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी संचालन में अहम भूमिका निभाएगी। घोषणा के बाद कांग्रेस परिवार में उत्साह का माहौल है और संगठन को नई दिशा व गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।





