दुर्ग। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के नए प्रधान कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव ने विधिवत पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की. कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने की.
स्वागत भाषण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.के. वर्मा ने बताया कि लगभग 2.77 करोड़ रुपये की लागत से तीन मंजिला आधुनिक भवन का निर्माण 11 महीनों में पूरा किया जाएगा. बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने अपने उद्बोधन में कहा कि सहकारिता किसानों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए है और इसी क्रम में बैंक मुख्यालय के नवीन भवन का निर्माण कार्य प्रारम्भ पूजन अत्यंत हर्ष का विषय है. उन्होने अत्यंत कम समय में मंत्री जी द्वारा बैंक आगमन के लिए समय देने पर धन्यवाद ज्ञापित किया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि रामनवमी के शुभ अवसर पर आज सहकारी बैंक दुर्ग के मुख्यालय भवन का निर्माण कार्य प्रारम्भ पूजन अवसर पर बैंक के पदाधिकारियों अधिकारियों एवं किसानों को शुभकामनाएं दी. सहकारिता के क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं सहित भवन का निर्माण होने से किसानों को सुविधाएं मिलेंगी. आने वाले समय में ग्रामोद्योग एवं सहकारिता मिलकर कार्य करेंगे तथा समितियों के भण्डारण क्षमता में वृद्धि के लिए संयुक्त रूप से प्रयास करेंगे.
कार्यक्रम में सुरेन्द्र कौशिक अध्यक्ष जिला भाजपा दुर्ग, नरेश यदु उपाध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग, शिव चन्द्राकर प्रदेश संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ भाजपा, रमाकांत द्विवेदी पूर्व संचालक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या.दुर्ग, टिकाराम साहू पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी संघ मर्या.दुर्ग, खिलेश्वरी देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, पवन शर्मा उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, दिलीप साहू जिला भाजपा महामंत्री, शिवेन्द्र परिहार उपाध्यक्ष जिला भाजपा दुर्ग, सजान जोसेफ प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, श्यामलाल साहू दुर्ग जिला सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक, मनोज अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता, हिमांशु सिंह दुर्ग भाजयुमो अध्यक्ष, टेकन सिन्हा, दुर्ग अन्य पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष, अजय तिवारी वरिष्ठ भाजपा नेता, एस.के.वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, भट्टाचार्य कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग दुर्ग, बैंक अधिकारी सुश्रीकुसुम ठाकुर, के.के.नायक अधीक्षक, धीरेन्द्र देवांगन, शाखा प्रबंधक, सहित भाजपा के जिला व प्रदेश के पदाधिकारी व दुर्ग जिला से सभी मंडल अध्यक्षगण एवं सेवा सहकारी समितियों के प्राधिकृत अधिकारी सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.





