दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक चंद्राकर ने मुख्यमंत्री जी का स्वागत और अभिनंदन किया और दीपावली पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री जी ने भी विधायक चंद्राकर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रदेश के विकास और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है।





