दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक व छ.ग. राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर दिनांक 12.10.2025 दिन रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 7:30 बजे मैराथन दौड़ कार्यक्रम सेक्टर 5 (शहीद पार्क) भिलाई, दोपहर 12 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर (भाजपा कार्यालय) बोरियाकला रायपुर, 01 बजे सतनामी आश्रम दुर्ग में निजी विद्यालय संचालक संघ द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक एवं उत्कृष्ट विद्यार्थी सम्मान समारोह, 02 बजे चंद्राकर भवन रायपुर शपथ ग्रहण समारोह, 03 बजे नगपुरा परिक्षेत्रीय साहू संघ द्वारा लोकार्पण कार्यक्रम, शाम 4 बजे उतई (कालिका मंच) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उतई मण्डल द्वारा विजया दशमी उत्सव, शाम 05 बजे तरीघाट (पाटन) छट्टी एवं नामकरण संस्कार कार्यक्रम, शाम 04:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक रिसाली भिलाई बड़ा दशहरा मैदान मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा सद्भावना सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दौरा कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी रामदयाल (पीएसओ) 9479203828, 9827482953, रविन्द्र वर्मा (पीएसओ) 70001-47174, (युवराज सिंह बेलचंदन) निज सहायक मो. नं. 87705-29476 से प्राप्त की जा सकती है।





