पाटन। पाटन ब्लॉक के गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी में शुक्रवार को दीपावली मिलन समारोह एवं ‘मां भगवती देवी शर्मा अन्नपूर्णा भोजनालय निर्माण’ का शिलान्यास कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के वातावरण में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग सांसद विजय बघेल शामिल हुए। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य भोजनालय एवं स्टोर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नारियल और कदंब के पौधे भी लगाए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख प्रबंध ट्रस्टी लाजेश वर्मा ने की। मंच पर सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर,भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष लेखराम साहू,सहायक ट्रस्टी जगन्नाथ देवांगन, पूर्व जिपंस सदस्य हर्षा चंद्राकर, सरपंच प्रीति चंद्राकर,एसपीएस के डायरेक्टर गोपेश शुक्ला एवं अश्वनी चंद्राकर, संरक्षक भागवत वर्मा,अजय ठाकुर,भाजपा नेता लोकमणि चंद्राकर,पूर्व सरपंच खेमिन साहू सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।समारोह को संबोधित करते हए सांसद विजय बघेल ने कहा कि सन् 1970 में मेरे पिताजी के माध्यम से गायत्री परिवार से जुड़ाव हुआ था। तब से पूज्य गुरुदेव और आद्यशक्ति माँ गायत्री की कृपा से मैं जनसेवा और कल्याण के मार्ग पर चल रहा हूँ। यहां माता भगवती देवी शर्मा अन्नपूर्णा भोजनालय का निर्माण श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। इससे न केवल भंडारे की व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ व व्यवस्थित भोजन प्रसाद की सुविधा मिलेगी। उन्होंने उपस्थित जनों को दीपपर्व की बधाई भी दी । कार्यक्रम का संचालन अशोक सिंह ने किया तथा प्रमुख ट्रस्टी लाजेश वर्मा ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कौशल आडील, सियाराम चंद्राकर,मनीष चंद्राकर, नागेंद्र साहू,देवधर पैकरा,मुरलीधर अंगारे,महेंद्र बंछोर,लतेलु राम वर्मा,ज्योति प्रकाश साहू,संजय चंद्राकर,जोगीराम साहू, गयाराम साहू,अश्वनी साहू,तेजेंद्र पिपरिया,सुरेंद्र वर्मा,मनोज बंछोर,दानेश्वर वर्मा,पोसुराम निर्मलकर,पुष्पा बंछोर,लीला सिंह,सीता साहू,अनिता चंद्राकर, महेश वर्मा,मन्थिर साहू,डीडी मानिकपुरी,अरुण चंद्राकर,रूपनारायण बंछोर,मनोज चंद्राकर,गौकरण चंद्राकर सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
◆दाऊ नीलमणि भारद्वाज की सोच को जनसहयोग से आगे बढ़ाएँगे-
श्री बघेल ने शक्तिपीठ के संस्थापक स्व नीलमणि भारद्वाज की मिशन के प्रति समर्पण और योगदान को याद करते हए कहा यह शक्तिपीठ केवल श्रद्धा का केंद्र नहीं, बल्कि लोकसेवा का प्रेरणास्रोत है। वे हमेशा सरकारी सहायता से अधिक जनसहयोग को प्राथमिकता देते थे। हम सब मिलकर उनकी सोच और समर्पण की भावना के अनुरूप कार्य करते रहेंगे। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लेखराम साहू ने कहा कि गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियाँ समाज में नैतिक चेतना और संस्कारों का प्रसार कर रही हैं। सांसद श्री बघेल के सहयोग से यह भोजनालय श्रद्धालुओं के लिए सेवा केंद्र के रूप में कार्य करेगा। सरपंच प्रीति चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह भूमि समाजसेवा की अद्भुत मिसाल है। ग्राम पंचायत आमालोरी हर संभव सहयोग के साथ इस धार्मिक स्थल के विकास में सहभागी रहेगी।





