उतई। पापमोचनी एकादशी के दिन भक्त माता कर्मा कि 10010 वीं जयंती खोपली परिक्षेत्र के करगाडीह, खोपली, मचांदुर, चिरपोटी, मतवारी, कातरो में बड़े धूमधाम से मनाया गया. परिक्षेत्र कार्यलय मचांदुर में भक्त माता कर्मा की महाआरती का आयोजन किया गया तथा विभिन्न ग्रामो में सुबह कलश यात्रा, भक्त माता कर्मा कि पूजा आरती, खिचड़ी महाप्रसादी का वितरण व अतिथि सम्मान व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उक्त कार्यक्रम में खोपली परिक्षेत्र के पदाधिकारीगण सामिल हुए. पदाधिकारियों ने इस अवसर पर शिक्षा व आर्थिक उन्नति के साथ सामाजिक कुरीतियों से मुक्ति तथा सामाजिक समरस्ता व एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर परिक्षेत्रीय अध्यक्ष घनश्याम गजपाल, उपाध्यक्ष गुलाब साहू, संरक्षक नंदकुमार गजपाल, सलाहकार लेखुदास साहू, संगठन सचिव गजेंद्र गजपाल, न्याय प्रकोष्ठ संयोजक पोषण साहू, सचिव युगल किशोर साहू, कोषाध्यक्ष थानसिंह साहू, सहसचिव मन्नू लाल साहू, न्याय प्रकोष्ठ सह सयोजक रणमत साहू, चंद्रशेखर साहू, वीरेंद्र साहू, उपसरपंच दुष्यंत साहू, लोचन साहू, शिवकुमार साहू, गीतेश्वर साहू, भूपेंद्र साहू, कोमल साहू, ममता साहू तथा विशेष रूप से जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा साहू व जनपद सदस्य ढालेश साहू भी शामिल हुए. मौके पर प्रत्येक ग्राम इकाई के पदाधिकारीगण व स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे. बोरिगारका व मातरोडीह में भी स्थानीय स्तर पर भक्त माता कर्मा जयंती मनाया गया।
Leave a Comment





