उतई। नगर साहू समाज उतई के संयुक्त तत्वाधान में 15 मार्च को माँ कर्मा सामुदायिक भवन, वार्ड-14 शीतला नगर उतई में भक्त माता कर्मा जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू होगे। अध्यक्षता किशोर साहू (अध्यक्ष नगर साहू समाज उतई) करेगे। विशेष अतिथि पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू, परिक्षेत्र साहू संघ के अध्यक्ष लोकनाथ साहू, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी, पार्षद खुबी राम साहू, नगर साहू समाज की उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीति साहू होंगी।
समारोह में विभिन्न कार्यक्रम जैसे पूजा अर्चना, प्रतिभा सम्मान व अतिथि संबोधन पश्चात प्रसाद वितरण होगा।




