चंदखुरी में आयोजित मां परमेश्वरी जयंती में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर
नवनिर्मित सामाजिक भवन का किया लोकार्पण
दुर्ग। बसंत पंचमी के पावन पर्व देवांगन समाज की ईष्ट देवी माँ परमेश्वरी जयंती पर दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदखुरी में देवांगन समाज द्वारा मंडल स्तरीय माँ परमेश्वरी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर शामिल हुए। देवांगन समाज द्वारा माँ परमेश्वरी जयंती पर भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई। माँ परमेश्वरी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर विशेष पूजा अर्चना एवं सेवाभजन किया गया। समाज के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति प्रदान किया। साथ ही समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर 12 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित अतिरिक्त सामाजिक भवन कक्ष का विधिवत् पूजा अर्चना कर फीता काटकर समाज को समर्पित किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि देवांगन समाज मेहनती समाज के रूप में माना जाता है। राज्य के विकास में समाज की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हमारे सरकार के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा भी समाज के उत्थान हेतु बुनकरों का कर्ज माफ करने के साथ उनके उत्थान हेतु विभिन्न योजनाएं चलाई गई थीं। विष्णु देव साय सरकार निरंतर समाज के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही हैं। जिसका सीधा लाभ समाज को मिल रहा है। शिक्षित और संस्कारी बच्चों से सभ्य समाज का निर्माण होता हैं।
आगे श्री चंद्राकर ने वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा भारत की सांस्कृतिक परंपराओं में बसंत पंचमी का विशेष स्थान है। यह पर्व न केवल ऋतु परिवर्तन का संकेत देता है, बल्कि जीवन में नई ऊर्जा, उल्लास और सृजनशीलता का संदेश भी देता है। माघ शुक्ल पंचमी को मनाया जाने वाला यह पर्व विद्या, बुद्धि, कला और संगीत की देवी माँ सरस्वती को समर्पित है। बसंत पंचमी के आगमन के साथ ही प्रकृति मुस्कराने लगती है, खेतों में सरसों पीली चादर ओढ़ लेती है और मनुष्य के जीवन में आशा व उत्साह का संचार होता है। श्री चंद्राकर ने कहा कि समाज की बहुप्रतीक्षित समाज का भवन आज बनकर तैयार है। अब सामाजिक कार्यक्रम में सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन, दुर्ग जिला देवांगन समाज अध्यक्ष पुराणिक देवांगन, दुर्ग जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, जिला पंचायत सदस्य सुश्री प्रिया साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा साहू, जिला पंचायत सदस्य आशा मिश्रा, दुर्ग जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, सरपंच कविता ठाकुर, उपसरपंच योगिता यादव, देवांगन समाज अध्यक्ष दिलीप देवांगन, पूनाराम देवांगन, पूर्व सरपंच खेमलाल चंद्राकर, जगन्नाथ देवांगन, बीरेंद्र देवांगन, शिवा देवांगन, कमलेश देवांगन, कामता देवांगन, पोषण देवांगन, चेलाराम देवांगन, जीवन देवांगन, मनोज देवांगन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।





