दुर्ग। जिला मुख्यालय दुर्ग में आईटी पार्क शीघ्र प्रारंभ होने जा रही है, भवन एवं परिसर में सभी आवश्यक तैयारी द्रुत गति से पूरी की जा रही है। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज आईटी पार्क का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निगम आयुक्त दुर्ग को भवन की आवश्यक मरम्मत, रंग रोगन, कमरों में विद्युत कनेक्शन, परिसर में प्रकाश व्यवस्था एवं गाडनिंग, नेट सुविधाएं तथा आईटी कम्पनियों को आवश्यकता के मुताबिक कमरे आदि प्रबंध करने निर्देशित किया। उल्लेखनीय है कि विगत दिवस दुर्ग आईटी पार्क हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी की मौजूदगी में आईआईटी भिलाई और विभिन्न 40 आईटी कम्पनियों के मध्य एमओयू सम्पन्न हुआ है। कलेक्टर श्री सिंह ने दुर्ग में निर्माणाधीन नालन्दा परिसर, पुलगांव नाला एसटीपी और निर्माणाधीन वृद्धाश्रम के अद्यतन प्रगति का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कांट्रेक्टरों को निर्माण कार्य को समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर नगर निगम दुर्ग के आयुक्त सुमित अग्रवाल, तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता एवं निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
28°C
Chhattisgarh
clear sky
28° _ 28°
24%
3 km/h
Sun
28 °C
Mon
36 °C
Tue
37 °C
Wed
38 °C
Thu
40 °C




