उतई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से लेकर महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत नगर पंचायत उतई द्वारा मिनीमाता चौक से लेकर बाजार चौक तक साफ सफाई किया गया।
नगर पंचायत उतई द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन कर मिनीमाता चौक से लेकर बाजार चौक उतई तक नगर पंचायत के समस्त सफाई कर्मचारियों एवं जन प्रतिनिधि द्वारा एक घंटा श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें नाली सफाई और नालियों के आसपास उठे कटीले झाड़ियां को काट कर साफ सफाई किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सरस्वती साहू ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मनसा अनुरूप प्रतिदिन एक घंटा नगर पंचायत उतई के कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि द्वारा प्रतिदिन एक घण्टा श्रमदान कर नगर के विभिन्न जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है ।ताकि नगर उतई को स्वच्छ सुंदर बनाया जा सके और यह कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा ।
मुख्य नगर पंचायत अधिकारी राजेन्द्र नायक ने कहा कि अगर इस प्रकार प्रतिदिन स्वच्छता अभियान में नगर के जनप्रतिनिधि सवक्चता कर्मचारियों के साथ शामिल होकर नगर के विभिन्न हिस्सो पर साफ सफाई करते रहे तो । निश्चित ही नगर पंचायत उतई को स्वक्छ सुंदर बनाया जा सकता है । मैं ग्रामीणों को भी अपील करूंगा कि इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि नगर को स्वच्छ बनाए रखने में उनकी भी भूमिका महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर नगर पंचायत उतई के उपाध्यक्ष शिव नारायण देशमुख, पार्षद गण सोनू राजपूत , लता सोनवानी, विजयलक्ष्मी साहू ,संगीता रजक तथा नगर पंचायत उतई स्वच्छता कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।





