chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की...
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की…
    August 15, 2025
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    September 6, 2025
    क्रीड़ा भारती क्रीड़ा केंद्र खेलगांव खम्हरिया के रागिनी यादव का चयन राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ, विधायक ललित चंद्राकर ने दी बधाई
    September 18, 2025
    Latest News
    प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
    March 1, 2026
    सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    March 1, 2026
    होली से पहले किसानों को तोहफा : सीएम साय ने 25.28 लाख किसानों के खाते में डाले 10 हजार 324 करोड़ रुपये
    February 28, 2026
    होली से पहले किसानों को तोहफा : सीएम साय ने 25.28 लाख किसानों के खाते में डाले 10 हजार 324 करोड़ रुपये
    February 28, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विधायक भावना बोहरा का मनाया जन्मदिन, विधायक बोलीं – हर सुख-दुख में रहूंगी साथ
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > कबीरधाम (कवर्धा) > भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विधायक भावना बोहरा का मनाया जन्मदिन, विधायक बोलीं – हर सुख-दुख में रहूंगी साथ
भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विधायक भावना बोहरा का मनाया जन्मदिन, विधायक बोलीं – हर सुख-दुख में रहूंगी साथ
कबीरधाम (कवर्धा)राजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचार

भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विधायक भावना बोहरा का मनाया जन्मदिन, विधायक बोलीं – हर सुख-दुख में रहूंगी साथ

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: August 24, 2025
Share
SHARE

कवर्धा। पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा का जन्मदिन 24 अगस्त को पूरे क्षेत्र में भव्य रूप से मनाया गया। भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने दिनभर अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। सुबह से ही विधायक निवास और विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ती रही।

Contents
  • पौधरोपण कार्यक्रम से हुई दिन की शुरुआत
  • मंदिर दर्शन के बाद वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद
  • बच्चों संग केक काटकर साझा की खुशियां
  • विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह हुआ स्वागत
  • जनता का स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी ताकत – भावना बोहरा
  • जनता के बीच उपलब्धियों और योजनाओं का किया उल्लेख
  • जनसेवा की राह में चुनौतियों को बताया नई दिशा का आधार

पौधरोपण कार्यक्रम से हुई दिन की शुरुआत

दिन की शुरुआत विधायक भावना बोहरा ने कवर्धा स्थित अपने निवास परिसर में पौधरोपण कर की। इस अवसर पर हरितिमा ग्रुप के सदस्य और स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा आज की सबसे बड़ी जरूरत है और समाज के हर वर्ग को इसमें योगदान देना चाहिए।

मंदिर दर्शन के बाद वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

विधायक भावना बोहरा ने महामाया मंदिर और खेड़ापति हनुमान मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद वे वृद्धाश्रम पहुँचीं, जहाँ उन्होंने बुजुर्गों को फल वितरित किए और उनका आशीर्वाद लिया। बोहरा ने कहा कि बुजुर्ग समाज की धरोहर हैं और उनका आशीर्वाद ही सबसे बड़ी पूंजी है।

भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विधायक भावना बोहरा का मनाया जन्मदिन, विधायक बोलीं – हर सुख-दुख में रहूंगी साथ

बच्चों संग केक काटकर साझा की खुशियां

ग्राम सेमरहा से आए बच्चों ने विधायक के साथ केक काटा और आत्मीयता से उनका जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर बोहरा ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों की मासूम मुस्कान से बढ़कर कोई उपहार नहीं हो सकता।

विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह हुआ स्वागत

विधायक बोहरा का जन्मदिन केवल कवर्धा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे पंडरिया विधानसभा में इसे उत्सव की तरह मनाया गया। कबीरधाम जिला भाजपा कार्यालय, उड़िया कला सहसपुर लोहारा, सिल्हाटी चौक, सिंगारपुर, रंजीतपुर और जमुनिया में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। वहीं ग्राम रणवीरपुर में सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं गीतकार पंडित विवेक शर्मा के भजनों की प्रस्तुति ने हजारों श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

जनता का स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी ताकत – भावना बोहरा

अपने जन्मदिन पर मिले स्नेह और शुभकामनाओं के प्रति विधायक बोहरा ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “पंडरिया की जनता और कार्यकर्ताओं का सहयोग ही मेरी असली ताकत है। यही ऊर्जा मुझे जनता की सेवा और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती है। समृद्ध और विकसित पंडरिया का सपना आप सभी के सहयोग से ही संभव होगा।”

भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विधायक भावना बोहरा का मनाया जन्मदिन, विधायक बोलीं – हर सुख-दुख में रहूंगी साथ

जनता के बीच उपलब्धियों और योजनाओं का किया उल्लेख

विधायक बोहरा ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि बेटियों की शिक्षा के लिए नि:शुल्क बस सेवा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं हेतु नि:शुल्क एम्बुलेंस और मोबाइल हेल्थ पैथ लैब, युवाओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग सेंटर, महिलाओं के सशक्तिकरण की योजनाएं और अधोसंरचना विकास के लिए 300 करोड़ रुपये से अधिक राशि की स्वीकृति उनके प्रयासों का हिस्सा रही हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में क्षेत्र और प्रदेश से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना और “जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र” की स्थापना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रही है।

जनसेवा की राह में चुनौतियों को बताया नई दिशा का आधार

बोहरा ने कहा कि जनसेवा की राह आसान नहीं होती, लेकिन हर चुनौती उन्हें नई सीख देती है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वह दुगुनी मेहनत और समर्पण के साथ जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगी और हर सुख-दुख में क्षेत्रवासियों के साथ खड़ी रहेंगी।

किसान धान बेचने के लिए समिति एवं च्वाइस सेंटर के चक्कर काटकर परेशान – नेता प्रतिपक्ष द्वारिका प्रसाद साहू
ससुर ने किया बहू का कन्यादान : कुरूद में पटेल परिवार ने तोड़ी समाज की रूढ़िवादी जंजीर
भाजपा उतई मंडल ने खोपली में मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 
सहकारी समिति बोरीगारका का वार्षिक आमसभा 25 सितंबर को
नारायणपुर के मलखम्भ खिलाड़ियों ने बस्तर ओलम्पिक में किया हैरतअंगेज प्रदर्शन
TAGGED:कबीरधाम राजनीतिकवर्धा समाचारछत्तीसगढ़ भाजपापंडरिया विकास कार्यपंडरिया विधानसभापंडरिया विधायक भावना बोहराभावना बोहरा जन्मदिनभावना सेवा सुविधा केंद्रविधायक भावना बोहराविधायक भावना बोहरा कार्यकाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
दुर्ग

कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र मचान्दुर का किया निरीक्षण

chhattisgarh times
News Desk
December 25, 2025
रायपुर में 23 से 25 जनवरी तक होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे 
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहा रुझान
व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर कोड़िया का हुआ समापन, शिविर में 60 बच्चों ने लिया भाग 
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से हरिशंकर पटेल की बदली तकदीर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
25°C
Chhattisgarh
clear sky
25° _ 25°
28%
2 km/h
Mon
36 °C
Tue
37 °C
Wed
38 °C
Thu
40 °C
Fri
29 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?