chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास रंग लाए: वनांचल के सुदूर टोलों में पहुंचेगी बिजली
    February 14, 2026
    दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 7 दिन तक 1.50 लाख रुपए का कैशलेस उपचार, पीएम राहत योजना के तहत प्रावधान
    February 20, 2026
    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से विकास शर्मा को बिजली बिल से मिली राहत
    February 25, 2026
    Latest News
    पूर्व मंत्री रमशिला साहू एवं पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू ने प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई
    March 3, 2026
    शिक्षक की मौत : छुट्टी में घर लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, होली के पहले हो गया दर्दनाक हादसा
    March 3, 2026
    प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ
    March 3, 2026
    रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ
    March 3, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: जन्मदिवस विशेष : जनसेवा की राह पर निस्वार्थ समर्पण और अथक संघर्ष से गढ़ी एक सशक्त पहचान – पंडरिया विधायक भावना बोहरा
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > कबीरधाम (कवर्धा) > जन्मदिवस विशेष : जनसेवा की राह पर निस्वार्थ समर्पण और अथक संघर्ष से गढ़ी एक सशक्त पहचान – पंडरिया विधायक भावना बोहरा
जन्मदिवस विशेष : जनसेवा की राह पर निस्वार्थ समर्पण और अथक संघर्ष से गढ़ी एक सशक्त पहचान – पंडरिया विधायक भावना बोहरा
कबीरधाम (कवर्धा)जनमंचजीवन मंत्रत्योहार और विशेष दिनराजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचार

जन्मदिवस विशेष : जनसेवा की राह पर निस्वार्थ समर्पण और अथक संघर्ष से गढ़ी एक सशक्त पहचान – पंडरिया विधायक भावना बोहरा

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: August 23, 2025
Share
SHARE

छत्तीसगढ़ की राजनीति और समाजसेवा में जब भी समर्पण, संघर्ष और निःस्वार्थ सेवा की चर्चा होती है, तो पंडरिया की विधायक भावना बोहरा का नाम विशेष आदर के साथ लिया जाता है। 24 अगस्त 1982 को छत्तीसगढ़ की धरती पर जन्मी यह बेटी आज अपने कार्यों से न केवल अपने क्षेत्र बल्कि पूरे प्रदेश की राजनीति में एक अलग पहचान बना चुकी हैं। साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने जिस ऊँचाई को छुआ है, वह इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प और ईमानदार प्रयासों से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Contents
  • शिक्षा से संस्कार तक
  • राजनीति में सेवा का सफर
  • समाजसेवा का दूसरा नाम – भावना समाज सेवी संस्थान
  • शिक्षा और स्वास्थ्य – विकास की नींव
  • आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम
  • नारी सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण
  • विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियां
  • एक संवेदनशील और प्रखर जनप्रतिनिधि
  • जन्मदिवस की शुभकामनाएं

शिक्षा से संस्कार तक

भावना बोहरा जी का जीवन शिक्षा से ही संवरता और आगे बढ़ता गया। बी.एस.सी., एम.बी.ए. और एम.एस.डब्ल्यू. की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने यह तय किया कि उनका ज्ञान केवल व्यक्तिगत सफलता तक सीमित नहीं रहेगा। उनका मानना रहा कि शिक्षा तभी सार्थक है जब उससे समाज को बेहतर बनाने और लोगों को नई दिशा देने की प्रेरणा मिले।

राजनीति में सेवा का सफर

राजनीतिक जीवन की शुरुआत जिला पंचायत सदस्य कबीरधाम के रूप में हुई। 2020 से 2024 तक इस जिम्मेदारी को निभाते हुए उन्होंने जनता का विश्वास जीता और आगे चलकर पंडरिया विधानसभा (क्रमांक 71) से विधायक निर्वाचित हुईं। राजनीति में उनके बढ़ते कदम इस बात का प्रमाण हैं कि उनकी जनसेवा केवल भाषणों तक सीमित नहीं रही, बल्कि वास्तविक कार्यों से जनता के बीच पहुँची।

आज वे भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारियां निभा रही हैं। गोड्डा (झारखंड) लोकसभा प्रभारी, महासमुंद लोकसभा सह प्रभारी और झारखंड विधानसभा चुनावों की क्लस्टर प्रभारी जैसी अहम जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। विधानसभा में उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए उन्हें सत्र 2024-25 में “उत्कृष्ट विधायक सम्मान” से सम्मानित किया गया।

जन्मदिवस विशेष : जनसेवा की राह पर निस्वार्थ समर्पण और अथक संघर्ष से गढ़ी एक सशक्त पहचान – पंडरिया विधायक भावना बोहरा

समाजसेवा का दूसरा नाम – भावना समाज सेवी संस्थान

राजनीति के साथ-साथ समाजसेवा उनकी पहचान बन चुकी है। इसके लिए उन्होंने भावना समाज सेवी संस्थान की स्थापना की। छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा, जिले में 24 घंटे उपलब्ध आठ एम्बुलेंस और मोबाइल हेल्थ पैथ लैब जैसी पहल ने पंडरिया के आमजन का जीवन आसान किया।

मई 2024 के कुई-कुकदुर हादसे में 24 मासूम बच्चों ने अपने परिजनों को खो दिया था। भावना जी ने इन बच्चों को गोद लेकर उनकी शिक्षा, रोजगार और विवाह तक की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली। यह उनकी संवेदनशीलता और मातृत्व का अनुपम उदाहरण है। अब तक उनके प्रयासों से 50,000 से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं।

शिक्षा और स्वास्थ्य – विकास की नींव

उनका विश्वास है कि शिक्षा और स्वास्थ्य ही समाज की प्रगति की असली कुंजी हैं। इसी सोच से उन्होंने पंडरिया में नई दिशा देने वाली पहलें कीं।

तीन बसों से शुरू हुई छात्राओं की निःशुल्क परिवहन सेवा अब 8 बसों तक पहुँच चुकी है, जिससे एक हज़ार से अधिक बेटियाँ सुरक्षित शिक्षा पा रही हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उन्होंने लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग संस्थान की स्थापना की, जिसमें लगभग 250 छात्र-छात्राएं मार्गदर्शन पा रहे हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं में उन्होंने पूरे विधानसभा को आठ निःशुल्क एम्बुलेंस दीं, जिनसे 30,000 से अधिक लोगों को आपातकालीन मदद मिली। मोबाइल हेल्थ पैथ लैब के जरिए गांव-गांव में 20 से अधिक जांचें की जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों का समय और पैसा दोनों बचा है।

आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम

जुलाई 2025 में भावना बोहरा ने मां नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा पूरी की। यह प्रदेश का पहला अवसर था जब किसी महिला जनप्रतिनिधि ने इतनी कठिन यात्रा की। घने जंगलों और कठिन रास्तों से गुजरते हुए वे 300 से अधिक शिवभक्तों के साथ शामिल रहीं और जहाँ-जहाँ यात्रा पहुँची, जनता ने उनका भव्य स्वागत किया। पिछले चार वर्षों से वे सावन माह में अमरकंटक पहुँचने वाले कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क भोजन और ठहरने की व्यवस्था भी कराती आ रही हैं।

जन्मदिवस विशेष : जनसेवा की राह पर निस्वार्थ समर्पण और अथक संघर्ष से गढ़ी एक सशक्त पहचान – पंडरिया विधायक भावना बोहरा

नारी सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वे सिलाई मशीन वितरण और नारी सम्मान अलंकरण जैसे कार्यक्रम आयोजित करती हैं। वहीं हमर गांव हरियर गांव अभियान के तहत अब तक लगभग 50,000 पौधे लगवाए जा चुके हैं, जो आने वाले समय में हरियाली और पर्यावरण संतुलन का आधार बनेंगे।

विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियां

विधायक बनने के बाद पंडरिया विधानसभा को अब तक 300 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मिली है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई कार्य पूरे हो चुके हैं और बाकी प्रगति पर हैं। यह साबित करता है कि भावना बोहरा केवल वादे नहीं करतीं, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर साकार करने में विश्वास रखती हैं।

जन्मदिवस विशेष : जनसेवा की राह पर निस्वार्थ समर्पण और अथक संघर्ष से गढ़ी एक सशक्त पहचान – पंडरिया विधायक भावना बोहरा

एक संवेदनशील और प्रखर जनप्रतिनिधि

भावना बोहरा का व्यक्तित्व उनकी संवेदनशीलता, निःस्वार्थ सेवा और प्रखर नेतृत्व से परिभाषित होता है। विधानसभा में उनकी मुखरता और जनता के बीच उनकी सहजता उन्हें विशिष्ट बनाती है। वे केवल विधायक ही नहीं, बल्कि एक ऐसी प्रेरणा-स्रोत हैं, जो छात्रों, कार्यकर्ताओं और आम जनता को निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देती रहती हैं।

जन्मदिवस की शुभकामनाएं

आज उनके जन्मदिवस पर न केवल पंडरिया बल्कि पूरा छत्तीसगढ़ गर्व से यह कह सकता है कि हमारी राजनीति में एक ऐसी बेटी, बहन और जनप्रतिनिधि हैं, जिन्होंने सेवा को अपना धर्म और जनता को अपना परिवार माना है। भावना बोहरा का जीवन संघर्ष, सेवा और संवेदनशीलता का संगम है, जो समाज को नई दिशा देने वाला है।

शताब्दी टाइम्स परिवार और समस्त क्षेत्रवासी उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।

कवर्धा के पूर्व विधायक अशोक साहू को बड़ा दायित्व, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जिले भर में उत्साह
नियुक्तियों से बढ़ी कवर्धा जिले की पहचान, आकाश आहूजा बने चेंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष, दिनेश जैन को मिली इकाई अध्यक्ष की जिम्मेदारी
प्रिज्म इंस्टीट्यूशंस द्वारा गर्ल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए 5 किमी रन का आयोजन
प्रिज़्म ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स महकाखुर्द उतई में “आयुर्वेद – जीवन का संपूर्ण विज्ञान” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन
छत्तीसगढ़ में स्थानीय अवकाश में बदलाव, अब इस दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय, देखें नया आदेश
TAGGED:Bhavana BohraBhavana Bohra BiographyBhavana Bohra BirthdayBhavana Bohra ProfileBirthday SpecialChhattisgarh Women LeaderKabirdham MLAMLA Bhavana BohraPandariya MLAPandariya MLA Bhawna Bohra Biographyकबीरधाम विधायकछत्तीसगढ़ की महिला नेता भावना बोहरा प्रोफाइलछत्तीसगढ़ महिला नेताजन्मदिवस विशेषपंडरिया विधायकपंडरिया विधायक भावना बोहराभावना बोहराभावना बोहरा जन्मदिवसभावना बोहरा जीवनीभावना बोहरा प्रोफाइलविधायक भावना बोहरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़दुर्ग

एक जनवरी 2026 से ई-ऑफिस सिस्टम होगी लागू : कलेक्टर ने समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा की

chhattisgarh times
News Desk
December 24, 2025
विधानसभा परिसर में मिलेट कैफे का शुभारंभ: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया उद्घाटन
उतई की बेटी चेतना ने बॉल बैडमिंटन में भारत को दिलाया स्वर्ण, विधायक ललित चंद्राकर ने दी बधाई
महिमा हॉस्पिटल उतई में हर दिन विशेषज्ञ डा.परामर्श दे रहे हैं, पांच बिस्तर ICU सुविधा व 24 घंटा एंबुलेंस सुविधा है
प्रिज्म स्कूल ऑफ एजुकेशन में बी.एड. प्रथम सेमेस्टर हेतु इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
36°C
Chhattisgarh
clear sky
36° _ 36°
9%
2 km/h
Wed
36 °C
Thu
40 °C
Fri
40 °C
Sat
38 °C
Sun
38 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?