उतई। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर के वार्ड क्रमांक 9 में स्थापित मां छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजा–अर्चना की गई। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों ने छत्तीसगढ़ महतारी को नमन करते हुए प्रदेश की सुख–समृद्धि, खुशहाली और निरंतर विकास की कामना की।
कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा, पूर्व अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी, नेता प्रतिपक्ष द्वारिका साहू, पूर्व पार्षद वीरेंद्र गोस्वामी, तोषण साहू, पूर्व एल्डरमैन प्रेम नारायण साहू, मंडल उपाध्यक्ष भावेश साहू सहित कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता मुकेश साहू, धनंजय नेताम एवं टीकम डोंडे उपस्थित रहे।
इसके अलावा वार्डवासी योगेश साहू, सुरेश यादव, धनीराम साहू, हिंछा, बाबा साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। सभी ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली पहचान को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया।





