chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की...
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की…
    August 15, 2025
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    September 6, 2025
    क्रीड़ा भारती क्रीड़ा केंद्र खेलगांव खम्हरिया के रागिनी यादव का चयन राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ, विधायक ललित चंद्राकर ने दी बधाई
    September 18, 2025
    Latest News
    राज्योत्सव 2026: 36 विभूतियों को मिलेगा प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण सम्मान, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने की घोषणा
    November 1, 2026
    नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
    October 31, 2026
    केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कल छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
    October 31, 2026
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी अंतिम विदाई
    October 31, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: राज्योत्सव 2026: 36 विभूतियों को मिलेगा प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण सम्मान, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने की घोषणा
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > छत्तीसगढ़ > राज्योत्सव 2026: 36 विभूतियों को मिलेगा प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण सम्मान, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने की घोषणा
छत्तीसगढ़रायपुर

राज्योत्सव 2026: 36 विभूतियों को मिलेगा प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण सम्मान, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने की घोषणा

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: November 1, 2026
Share
SHARE

राज्य की कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं का होगा सम्मान
राज्य अलंकरण प्रदेश की प्रतिभाओं, विशिष्ट उपलब्धियों और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान का सम्मान- श्री अग्रवाल
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज राजधानी रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर स्थित सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा की। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं और संस्थाओं के लिए 36 श्रेणियों में राज्य अलंकरण सम्मान घोषित किए गए।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य अलंकरण सम्मान छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं, उनकी विशिष्ट उपलब्धियों तथा समाज और राज्य के विकास में उनके अतुलनीय योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है। प्रदेश की समृद्ध कला, संस्कृति, साहित्य, लोकपरंपराओं और सामाजिक मूल्यों को सहेजने तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह सम्मान महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककलाओं, साहित्यिक परंपराओं और प्रतिभाशाली नागरिकों से है। राज्य अलंकरण के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं के योगदान को सम्मानित किया जाता है। ऐसे सम्मान नई पीढ़ी को अपनी प्रतिभा निखारने और समाज के प्रति सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा देते हैं।

आदिवासी उत्थान, सामाजिक चेतना और जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान का सम्मान

राज्य अलंकरण की घोषित सूची के अनुसार आदिवासी सामाजिक चेतना तथा उनके उत्थान के क्षेत्र में शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान से धमतरी जिले के श्री डुमन लाल ध्रुव को सम्मानित किया जाएगा। अहिंसा एवं गौरक्षा के क्षेत्र में यति यतनलाल सम्मान दुर्ग जिले के विश्व गीता धेनू गोविन्द पक्षी सेवा धाम, कुम्हारी जिला दुर्ग को प्रदान किया जाएगा।

महिला उत्थान एवं जनजागृति के लिए मिनीमाता सम्मान (महिला उत्थान) गरियाबंद की लोक आस्था सेवा संस्थान (सुश्री लता नेताम) को दिया जाएगा। सामाजिक चेतना एवं दलित उत्थान के लिए गुरु घासीदास सामाजिक चेतना एवं अनुसूचित जाति उत्थान सम्मान कबीरधाम जिले के श्री सुखचंद भास्कर को प्रदान किया जाएगा।

सहकारिता के क्षेत्र में ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार श्री धनसिंह बघेल, प्राथमिक कुडुक मछुआ सहकारी समिति मर्यादित, चित्रकोट जिला बस्तर को प्रदान किया जाएगा। सामाजिक समरसता के क्षेत्र में महाराजा अग्रसेन सम्मान रायगढ़ जिले के श्री बाबूलाल अग्रवाल को दिया जाएगा। सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक उपलब्धियों के क्षेत्र में पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान श्री तेजस्विनी सेवा प्रतिष्ठान, नेहरू नगर, जिला बिलासपुर को दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ी भाषा, साहित्य और लोककलाओं को समर्पित प्रतिभाओं का होगा सम्मान

छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने वाले साहित्यकारों और कलाकारों को भी राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। समकालीन रंगकर्म, छत्तीसगढ़ी, हिन्दी एवं अन्य भाषाओं के नाटक के क्षेत्र में हबीब तनवीर सम्मान रायपुर के डॉ. पुरुषोत्तम चन्द्राकर को प्रदान किया जाएगा। हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में पंडित सुन्दरलाल शर्मा सम्मान रायगढ़ के डॉ. बिहारीलाल साहू को दिया जाएगा।

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य के क्षेत्र में चक्रधर सम्मान रायपुर के डॉ. एम. श्रीराम मूर्ति को तथा लोक नाट्य एवं लोक शिल्प के क्षेत्र में दाऊ मंदराजी सम्मान रायपुर की श्रीमती रेखा जलक्षत्री को प्रदान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ी लोकगीत के क्षेत्र में लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान दुर्ग जिले की श्रीमती साधना यादव को मिलेगा। पंथी नृत्य के क्षेत्र में देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार रायपुर जिले के श्री सी.एल. रात्रे को प्रदान किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के क्षेत्र में खुमान साव सम्मान रायपुर के श्री चंद्रभूषण वर्मा को दिया जाएगा। आंचलिक साहित्य एवं लोक कविता के क्षेत्र में लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार दुर्ग जिले के श्री दुर्गा प्रसाद पारकर को प्रदान किया जाएगा। सामाजिक समानता और साहित्य एवं काव्य के क्षेत्र में संत रविदास सम्मान बालोद जिले के श्री जगदीश प्रसाद देशमुख को दिया जाएगा।

पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को मिलेगा सम्मान

राज्य अलंकरण के अंतर्गत पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को भी सम्मानित किया जाएगा। हिन्दी प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार रायपुर के श्री प्रमोद कुमार साहू को प्रदान किया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (हिन्दी) के क्षेत्र में चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार रायपुर के श्री वरुण सखाजी एवं सुश्री रसिका पाण्डेय को संयुक्त रूप से दिया जाएगा।

अंग्रेजी प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार रायपुर के श्री शिशिर राय चौधरी को प्रदान किया जाएगा। रचनात्मक लेखन और हिन्दी भाषा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित पंडित माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक श्री अनंत विजय, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश को प्रदान किया जाएगा।

खेल, कृषि, चिकित्सा और मत्स्य पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को मिलेगी पहचान

खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को गुण्डाधूर सम्मान और महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। गुण्डाधूर सम्मान कोरबा जिले की सुश्री संजू देवी को तथा महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान बालोद जिले के श्री टोमन कुमार को प्रदान किया जाएगा। कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार कबीरधाम जिले के श्री पुन्नी दास भट्ट को प्रदान किया जाएगा।

आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा तथा शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र में धन्वन्तरि सम्मान धमतरी जिले के डॉ. दिनेश कुमार नाग को दिया जाएगा। मत्स्य पालन के क्षेत्र में श्रीमती बिलासाबाई केंवट मत्स्य विकास पुरस्कार बालोद जिले के श्री प्रदीप कुमार सोनी को प्रदान किया जाएगा।

संस्कृत भाषा, आदिवासी सेवा और श्रम क्षेत्र में भी सम्मान

संस्कृत भाषा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजेश्री महंत वैष्णवदास जी महाराज संस्कृत भाषा सम्मान रायपुर जिले के डॉ. बहुरन सिंह पटेल को प्रदान किया जाएगा। आदिवासियों की सेवा और आर्थिक उत्थान के क्षेत्र में डॉ. भंवरसिंह पोर्ते आदिवासी सेवा सम्मान नवा रायपुर के श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, श्री सी. श्रीनिवास को प्रदान किया जाएगा।

श्रम के क्षेत्र में स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार श्री अंतरयामी सामल, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, यूनिट कुकुरडीह जिला बलौदाबाजार को दिया जाएगा। अपराध अनुसंधान के क्षेत्र में पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान रायपुर के श्री सुरेश कुमार धु्रव उप पुलिस अधीक्षक को प्रदान किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मान

देश के बाहर अप्रवासी भारतीयों द्वारा सामाजिक कल्याण, साहित्य, मानव संसाधन, विकास अथवा आर्थिक क्षेत्र में योगदान के लिए छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान दंतेवाड़ा जिले की श्रीमती दीपाली सरावगी को प्रदान किया जाएगा।
हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी सिनेमा में रचनात्मक लेखन, निर्देशन, अभिनय, पटकथा और निर्माण के क्षेत्र में किशोर साहू सम्मान रायपुर के श्री सैयद ताहिर अली (करन खान) को प्रदान किया जाएगा। हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी सिनेमा में निर्देशन के क्षेत्र में किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण रायपुर के श्री मोहन सुंदरानी को प्रदान किया जाएगा। पंडवानी कला के क्षेत्र में डॉ. तीजन बाई सम्मान दुर्ग जिले के श्री चेतन लाल देवांगन को प्रदान किया जाएगा।

महिला सशक्तिकरण, विधि और ग्रामीण पर्यटन में योगदान का सम्मान

महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष तथा नारी उत्थान के क्षेत्र में माता बहादुर कलारिन सम्मान कांकेर जिले की श्रीमती बुलबुल बैद्या को प्रदान किया जाएगा। विधि के क्षेत्र में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान दिल्ली के श्री कौस्तुभ शुक्ला एवं रायपुर के श्री हेमन्त कुमार मिश्र को प्रदान किया जाएगा। ग्रामीण पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए चेंदरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार कबीरधाम जिले के श्री सत्येन्द्र कुमार उपाध्याय को प्रदान किया जाएगा।

राज्य अलंकरण से नई पीढी को मिलेगी प्रेरणा: राजेश अग्रवाल

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य अलंकरण केवल व्यक्तियों और संस्थाओं का सम्मान नहीं, बल्कि उनके समर्पण, परिश्रम, प्रतिभा और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना का अभिनंदन है। प्रदेश की लोक संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने वाले कलाकारों, साहित्यकारों, पत्रकारों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित करने वाले नागरिकों का योगदान छत्तीसगढ़ के लिए प्रेरणादायी है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान, गौरवशाली इतिहास और विकास यात्रा को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। राज्य अलंकरण समारोह इस आयोजन को और अधिक गौरवपूर्ण बनाएगा। मंत्री श्री अग्रवाल ने राज्य अलंकरण के लिए चयनित सभी विभूतियों और संस्थाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढि़यों को उत्कृष्ट कार्य करने, अपनी संस्कृति से जुड़े रहने और प्रदेश के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करेंगी।

पत्रकार वार्ता के अवसर पर संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, संचालक संस्कृति विभाग डॉ. संजय कन्नौजे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मिनीमाता जी की पुण्यस्मृति में थनौद में महिला सम्मान समारोह, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान
मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह- दुर्ग में 19 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने दिया आशीर्वाद
स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली नगर निगम अधिकारी कर्मचारियों को दीपावली त्यौहार के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश
दिनदहाड़े बड़ी ठगी: गुटखा लाने के बहाने अकाउंटेंट को कार से उतारा, फिर पैसे लेकर ड्राइवर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़भिलाई नगर

हमर क्लीनिक की स्टाफ नर्स ने किया सुसाइड, एक साल पहले हुई थी शादी

chhattisgarh times
News Desk
August 24, 2026
जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 19 दिसम्बर को 
महिला वकील हत्याकांड में बड़ा खुलासा : शादी के दबाव से परेशान प्रेमी ने की हत्या, पहचान छिपाने के लिए पत्थर से कुचला चेहरा
विशेष ट्रेंच तकनीक से ग्राम लिटिया की बंजर जमीन हरियाली में हुई तब्दील 
भिलाई में ‘अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर’ का शुभारंभ : महिलाओं को मिलेगी एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
28°C
Chhattisgarh
scattered clouds
28° _ 28°
64%
1 km/h
Sun
26 °C
Mon
29 °C
Tue
30 °C
Wed
30 °C
Thu
29 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?