chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    साहित्यकार स्व.चमन शिन्दे की जयंती पर संगोष्ठी एवं संगीतमय श्रद्धांजलि सभा कल कल्याणी शीतला मंदिर मरोदा में
    July 6, 2026
    सब इंस्पेक्टर की पत्नी का शिवनाथ नदी में मिला शव, तीन दिन से थी लापता
    July 17, 2026
    बालोद में मानसून का रौद्र रूप : किसानों के लिए बना वरदान, सियादेवी का संपर्क टूटा और शहर में जलभराव
    July 30, 2026
    Latest News
    नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
    October 31, 2026
    केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कल छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
    October 31, 2026
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी अंतिम विदाई
    October 31, 2026
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय, महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि
    October 30, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कल छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > छत्तीसगढ़ > केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कल छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
छत्तीसगढ़रायपुर

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कल छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: October 31, 2026
Share
SHARE

केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया श्री सत्य साईं संजीवनी बाल हृदय चिकित्सालय में नर्सिंग महाविद्यालय एवं परिचारक छात्रावास निर्माण का करेंगे भूमिपूजन
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन समारोह में भी होंगे शामिल, खिलाड़ियों का बढ़ाएंगे उत्साह
रायपुर। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 01 नवंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे नवा रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ करेंगे। राज्योत्सव के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे। केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया अपने प्रवास के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करने के साथ ही छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन समारोह में भी शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 से 3 नवंबर तक नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में भव्य राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। राज्योत्सव में प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककलाओं, जनजातीय परंपराओं और विकास यात्रा की झलक देखने को मिलेगी। तीन दिनों तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न अंचलों के लोककलाकारों के साथ ही राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

नर्सिंग महाविद्यालय एवं परिचारक छात्रावास निर्माण का करेंगे भूमिपूजन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 1 नवंबर को शाम 5 बजे नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी बाल हृदय चिकित्सालय पहुंचेंगे। यहां वे नर्सिंग महाविद्यालय एवं परिचारक छात्रावास के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। नर्सिंग महाविद्यालय एवं परिचारक छात्रावास का निर्माण स्वास्थ्य शिक्षा और चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल होगी। इससे नर्सिंग शिक्षा के लिए आवश्यक अधोसंरचना के विकास के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में सहयोग मिलेगा।

शाम 6 बजे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे अध्यक्षता

केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया शाम 6 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे, जहां वे छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। समारोह में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा सहित प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान खेल गतिविधियों में भी सहभागिता करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे रात 8 बजे रायपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल हॉकी स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन समारोह में शामिल होंगे। केंद्रीय खेल मंत्री की उपस्थिति प्रदेश में हॉकी सहित विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी।

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग जैसे आयोजन प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता और कौशल प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया का छत्तीसगढ़ प्रवास राज्य स्थापना दिवस के उत्सव के साथ स्वास्थ्य शिक्षा, सांस्कृतिक संरक्षण और खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

You Might Also Like

रिसॉर्ट में संदिग्ध हालत में युवती की मौत : बाथरूम में मिली थी बेहोश, दोस्तों के साथ करने गई थी पार्टी, पुलिस जांच मे जुटी
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधायक ललित चंद्राकर के प्रयास से अंडा, निकुम एवं अंजोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिली 108 एम्बुलेंस की सुविधा 
मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह- दुर्ग में 19 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने दिया आशीर्वाद
पतोरा में मातर उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न…भक्ति, आस्था और एकता का प्रतीक बना आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में 18 निगम-मंडल और आयोगों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को मिला कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा

chhattisgarh times
News Desk
August 28, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की सौजन्य मुलाकात, ‘बस्तर पंडुम 2026’ में किया आमंत्रित
पतोरा में सियान जनों का किया गया सम्मान
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ पर लटका मिला शव
बोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
23°C
Chhattisgarh
clear sky
23° _ 23°
80%
3 km/h
Sat
24 °C
Sun
29 °C
Mon
29 °C
Tue
29 °C
Wed
29 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?