chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की...
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की…
    August 15, 2025
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    September 6, 2025
    क्रीड़ा भारती क्रीड़ा केंद्र खेलगांव खम्हरिया के रागिनी यादव का चयन राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ, विधायक ललित चंद्राकर ने दी बधाई
    September 18, 2025
    Latest News
    स्वामी आत्मानंद स्कूल में ‘संस्कार सरिता’ किताब बांटने पर विवाद, अभिभावकों ने की शिकायत
    October 29, 2026
    संगठन सृजन अभियान की बैठकों में ताम्रध्वज साहू का भाजपा सरकार पर हमला, बोले—महंगाई से जनता परेशान
    October 28, 2026
    हमारे वनों की समृद्धि और मातृशक्ति के परिश्रम से तैयार उत्पाद बनें छत्तीसगढ़ की पहचान – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    October 27, 2026
    खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पांच संभागों के 330 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल प्रतिभा
    October 26, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: शिक्षा एवं ज्ञान के प्रसार की नई पहल, मोहलाई में फ्री लाइब्रेरी कम रीडिंग जोन 2.0 शुरू
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > छत्तीसगढ़ > शिक्षा एवं ज्ञान के प्रसार की नई पहल, मोहलाई में फ्री लाइब्रेरी कम रीडिंग जोन 2.0 शुरू
छत्तीसगढ़दुर्ग

शिक्षा एवं ज्ञान के प्रसार की नई पहल, मोहलाई में फ्री लाइब्रेरी कम रीडिंग जोन 2.0 शुरू

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: October 16, 2026
Share
SHARE

शौर्य संगठन के पहल से ग्रामीण छात्रों को मिलेगी बेहतर अध्ययन सुविधा — राकेश हिरवानी

दुर्ग। शिक्षा के प्रसार एवं ग्रामीण बच्चों को बेहतर अध्ययन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में शौर्य युवा संगठन, आदर्श ग्राम कोड़िया (दुर्ग) द्वारा क्वांर नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम मोहलाई में संचालित निःशुल्क शिक्षित बनो पुस्तकालय का विस्तार करते हुए ‘फ्री लाइब्रेरी कम रीडिंग जोन 2.0’ के नवीन भवन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, शिक्षकों, अधिकारियों एवं ग्रामीण गणमान्य नागरिकों की विशेष उपस्थिति रही

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शौर्य युवा संगठन कोड़िया के अध्यक्ष फलेंद्र पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं उन्नत कृषक कृष्णा देवांगन, सेवानिवृत्त शिक्षक बोहरिक साहू, व्यवसायी गगन गुप्ता, कृषि अधिकारी राजनांदगांव मुन्ना बहादुर साहू, राजनांदगांव सीएसपीडीसीएल अधिकारी खेंलेंद्र साहू, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कर्मचारी दीनानाथ निषाद एवं मनहरण निषाद, खनिज विभाग दुर्ग की रेखा सोनी, कूडो ट्रेनर लीलिमा सोनी, मून ब्यूटी पार्लर एवं गोदना हस्तशिल्प मास्टर ट्रेनर गायत्री निषाद, यूपीएस सोलर सॉल्यूशन बोरसी के यादवेंद्र साहू, दीपक सीएससी एवं ऑनलाइन सर्विस संचालक पंकज दीपक तथा सियाराम साहू एवं बबली साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों ने फ्री लाइब्रेरी कम रीडिंग जोन 2.0 के नवीन भवन का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर शौर्य युवा संगठन कोड़िया की मोहलाई शाखा प्रभारी एवं ज्ञानोदय शिक्षा एवं समाज कल्याण संगठन मोहलाई की अध्यक्ष चंचल साहू ने अतिथियों का स्वागत करते हुए मोहलाई शाखा द्वारा पिछले पांच वर्षों में किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।

वहीं, शौर्य युवा संगठन के अध्यक्ष फलेंद्र पटेल ने संगठन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सामाजिक कार्यक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने रीडिंग जोन में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क सुविधाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना तथा शिक्षा के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि कोड़िया में सन 2006 से व मोहलाई में पिछले पांच सालों से लगातार निःशुल्क पुस्तकालय का संचालन किया जा रहा था जिसकी सुविधाओं में विस्तार करते हुए पहले कोड़िया में 6 सितम्बर को सुविधायुक्त रीडिंग जोन का शुभारंभ किया व वही सुविधाएं मोहलाई क्षेत्र के ग्रामीण व जरूरतमंद युवाओं को मिलेगी। इस रीडिंग जोन में पुस्तकालय, वाचनालय, वाईफाई, सीसीटीवी कैमरा की निगरानी सहित निःशुल्क कैरियर गाइडेंस प्रदान की जावेगी।

दुर्ग जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी ने ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए फ्री लाइब्रेरी कम रीडिंग जोन जैसी पहल अत्यंत सराहनीय है। इससे गांव के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने, नियमित अध्ययन करने तथा अपने भविष्य के लिए बेहतर लक्ष्य निर्धारित करने का अवसर मिलेगा। शौर्य युवा संगठन एवं ज्ञानोदय शिक्षा एवं समाज कल्याण संगठन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा यह प्रयास ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे सामाजिक कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

उन्नत कृषक व समाजसेवी कृष्णा देवांगन ने पहल की सराहना व्यक्त करते हुए कहा जिस प्रकार एक अच्छी फसल के लिए उपजाऊ भूमि, उचित देखभाल और समय पर मेहनत आवश्यक है, उसी प्रकार बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अच्छी शिक्षा और उचित मार्गदर्शन जरूरी है। गांव में लाइब्रेरी एवं रीडिंग जोन की सुविधा उपलब्ध होना विद्यार्थियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
व्यवसायी व समाजसेवी गगन गुप्ता ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सुविधायुक्त पुस्तकालय व रीडिंग जोन जैसी निःशुल्क सुविधाएं सामान्य बात नहीं है। शिक्षा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। ग्रामीण बच्चों को निःशुल्क अध्ययन सुविधा उपलब्ध कराना और उनके लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना सराहनीय कार्य है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन शौर्य युवा संगठन कोड़िया के सचिव आदित्य भारद्वाज ने किया। आयोजन को सफल बनाने में चांदनी, हेमा, भानेश्वरी, जितेश्वरी, जानवी, काव्या, रेणुका, डिम्पल, कुंदन, आकाश, हिमांशी, तृप्ति, कणिका, कुमकुम, भूमिका, रचना, लक्की, ज्योति, चंचल, ललित, मिष्ठी, खुशी, विभा, साक्षी, पलक, गोमेन्द्र, योगेंद्र, चिंकी, वेदिका, लक्ष्मी एवं थानेश सहित शौर्य युवा संगठन कोड़िया एवं ज्ञानोदय शिक्षा एवं समाज कल्याण संगठन मोहलाई के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

You Might Also Like

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली सुश्री वैभवी अग्रवाल को मुख्यमंत्री ने दी बधाई
राजधानी मे 10 लाख की लूट : ठेकेदार के अकाउंटेंट से नकदी से भरा बैग छीनकर लुटेरे फरार, जांच मे जुटी पुलिस
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वर्ष 2026 के शासकीय कैलेंडर का किया विमोचन
महाराष्ट्र निर्मित अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 17 लीटर से अधिक शराब जब्त
पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के घर बड़ी चोरी, हाथी की मूर्ति ले गए चोर – CCTV में पूरी वारदात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
उतईसमाचार

कृषि चर्चा कार्यक्रम : किसानों को प्राकृतिक खेती के विषय में विस्तारपूर्वक दी गई जानकारी

chhattisgarh times
News Desk
February 1, 2026
पुलिस आरक्षक की नौकरी लगाने का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, उतई पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहा रुझान
नक्सल गढ़ में विकास की नई जीत : पोलमपल्ली से अरलमपल्ली सड़क बनने से खुश है ग्रामीण
छत्तीसगढ़ टाईम्स की खबर पर मुहर : छत्तीसगढ़ में नहीं बढ़ी देशी शराब की कीमत, 80 और 100 रुपये में ही मिलेगा पौवा 
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
22°C
Chhattisgarh
light rain
22° _ 22°
96%
6 km/h
Thu
22 °C
Fri
27 °C
Sat
29 °C
Sun
29 °C
Mon
27 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?