chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    साहित्यकार स्व.चमन शिन्दे की जयंती पर संगोष्ठी एवं संगीतमय श्रद्धांजलि सभा कल कल्याणी शीतला मंदिर मरोदा में
    July 6, 2026
    सब इंस्पेक्टर की पत्नी का शिवनाथ नदी में मिला शव, तीन दिन से थी लापता
    July 17, 2026
    बालोद में मानसून का रौद्र रूप : किसानों के लिए बना वरदान, सियादेवी का संपर्क टूटा और शहर में जलभराव
    July 30, 2026
    Latest News
    राज्य अलंकरण सम्मान की घोषणा… जानिए, पत्रकारिता, खेल, नाट्य, संगीत के क्षेत्र में कौन-कौन होंगे सम्मानित…
    November 1, 2026
    राज्योत्सव 2026: 36 विभूतियों को मिलेगा प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण सम्मान, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने की घोषणा
    November 1, 2026
    नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
    October 31, 2026
    केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कल छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
    October 31, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: प्रधानमंत्री आवास योजना से रमाबाई और सुदामा का पक्के घर का सपना हुआ साकार
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > छत्तीसगढ़ > प्रधानमंत्री आवास योजना से रमाबाई और सुदामा का पक्के घर का सपना हुआ साकार
छत्तीसगढ़रायपुर

प्रधानमंत्री आवास योजना से रमाबाई और सुदामा का पक्के घर का सपना हुआ साकार

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: September 11, 2026
Share
SHARE

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने नवनिर्मित आवासों का किया उद्घाटन, हितग्राहियों को मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और पक्के आवास का सपना साकार करने का सशक्त माध्यम बन रही है। इसी कड़ी में खैरागढ़ जिले के ग्राम सलोनी में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही श्रीमती रमाबाई और सुदामा के नवनिर्मित आवासों का उद्घाटन किया। मंत्री ने दोनों हितग्राहियों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया और नए घर के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हितग्राहियों को उपहार भी भेंट किए। अपना पक्का घर मिलने से दोनों परिवारों में खुशी का माहौल रहा।

श्रीमती रमाबाई ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से वर्षों से देखा जा रहा पक्के घर का सपना अब पूरा हुआ है। आवास निर्माण के लिए शासन से मिली सहायता के साथ उन्होंने स्वयं भी लगभग 3 लाख रुपये की राशि लगाई। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को अपने पक्के घर का सपना पूरा करने का अवसर मिल रहा है।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने हितग्राहियों से आत्मीयता से बातचीत कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ली। उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि और उसके उपयोग के संबंध में भी जानकारी ली। श्रीमती रमाबाई ने बताया कि महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग किराना सामग्री एवं परिवार की घरेलू जरूरतों को पूरा करने में किया जाता है।

श्रीमती राजवाड़े ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के साथ अपने स्वास्थ्य और परिवार की बेहतर देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल पक्का मकान उपलब्ध कराने की योजना नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार देने वाली महत्वपूर्ण पहल है। अपना घर मिलने से परिवारों में सुरक्षा, आत्मविश्वास और भविष्य के प्रति नई उम्मीद का संचार होता है।

नवनिर्मित आवासों के उद्घाटन के अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने दोनों परिवारों के साथ आत्मीय क्षण साझा किए और नए घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पक्के आवास के रूप में मिली यह सौगात हितग्राही परिवारों के लिए बेहतर जीवन की नई शुरुआत का आधार बनी है।

You Might Also Like

किसानों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए हलषष्ठी पर जिला सहकारी बैंक दुर्ग में हुआ विशेष पूजन
जॉब कार्ड बना सहारा, गांव में ही मिलेगा रोजगार
राजनांदगांव जिले में अवैध रेत परिवहन के मामले में तीन ट्रैक्टर जब्त
बारनवापारा अभयारण्य में मिला दुर्लभ ब्लैक-कैप्ड किंगफिशर
बीजेपी की नई टीम : महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी बनाई गईं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, महस्के सोशल मीडिया संयोजक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने की सौजन्य मुलाकात

chhattisgarh times
News Desk
March 9, 2026
बोरीगारका-कातरो मार्ग में पुल निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस ने पीडब्लूडी कार्यालय का किया घेराव, प्रशासन ने जून 2026 तक पुल निर्माण का दिया लिखित आश्वासन 
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी बधाई, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित — छत्तीसगढ़ पुलिस के साहस को मिला राष्ट्रीय गौरव
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली नगर निगम अधिकारी कर्मचारियों को दीपावली त्यौहार के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश
प्रधानमंत्री आवास योजना से बुजुर्गों को मिल रहा सुरक्षित आश्रय
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
23°C
Chhattisgarh
clear sky
23° _ 23°
80%
1 km/h
Sun
23 °C
Mon
29 °C
Tue
29 °C
Wed
26 °C
Thu
29 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?