उतई। उतई परिक्षेत्रीय सतनामी समाज द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन 23 अगस्त 2026, रविवार को सुबह 10 बजे से किया गया है। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, सामाजिक प्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। कार्यक्रम के संयोजक दिनेश देशलहरे ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर पंडित हिरामन पाटिल एवं समस्त सामाजिक अतिथियों द्वारा किया जाएगा। समारोह में सतनाम के दीक्षा, बरबसपुर (महासमुंद) की सांस्कृतिक प्रस्तुति तथा सुर संगम पंथी दल खोपली द्वारा पंथी पार्टी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
कार्यक्रम के अतिथि गण
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अहिवारा विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डोमन लाल कोर्सेवाड़ा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष सरस्वती बंजारे करेंगी।
ये होंगे विशेष अतिथि
विशेष अतिथि सेवानिवृत्त वन अधिकारी के. के. खेलवार, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती संध्या ढीढी, दुर्ग तहसील सतनामी समाज के पूर्व अध्यक्ष दिनेश देशलहरे, उतई सतनामी समाज के अध्यक्ष नारायण प्रसाद गायकवाड, समाजसेविका श्रीमती चन्द्रकली चतुर्वेदी, समाजसेविका श्रीमती सुनीता कोसरे, समाजसेविका श्रीमती हेमीन चतुर्वेदी, समाजसेवी रामू राम नारंग, समाजसेविका श्रीमती रामेश्वरी गायकवाड़, जनपद सभापति जितेन्द्र टंडन, जनपद सदस्यश्रीमती बिंदु देशलहरे, श्रीमती झमित गायकवाड़, खम्हरिया सरपंच श्रीमती दुलारी देशलहरे, डुमरडीह सरपंच धर्मेन्द्र बंजारे, घुघसीडीह सरपंच श्रीमती ललिता बारले, धनोरा सरपंच श्रीमती रूलेश्वरी बंजारे, सतनामी समाज मानपुर मोहला के जिला अध्यक्ष बलराम चेलक, सतनामी समाज खैरागढ़ के जिलाध्यक्ष खुमान देशलहरे, सतनामी समाज राजनांदगांव के जिलाध्यक्ष युवराज डहरे, सतनामी समाज बालोद के जिलाध्यक्ष संजय बारले, सतनामी समाज कांकेर के जिलाध्यक्ष कामेश्वर बंजारे, सतनामी समाज कोण्डागांव के जिलाध्यक्ष सुरेश बघेल, संतोष जोशी अध्यक्ष, सतनाम भजन मंडली, जुगल जोशी (अध्यक्ष, परिक्षेत्रीय सतनामी समाज अण्डा), रोशन धृतलहरे (अध्यक्ष, परिक्षेत्रीय सतनामी समाज अण्डा), कामेश्वर जोशी (समाजसेवी), सेवक राम चंदेल होंगे।
ये पदाधिकारी लेंगे शपथ
परिक्षेत्रीय सतनामी समाज उतई के पदाधिकारी चन्द्रप्रसाद टंडन (अध्यक्ष), कंवल सिंह गायकवाड़ (उपाध्यक्ष), केशव महिपाल, तुकाराम डहरिया (उपाध्यक्ष), श्रीमती राधा बांधे (उपाध्यक्ष), चन्द्रभूषण कोसरे (सचिव), कोमल सोनी (कोषाध्यक्ष), नीलम कुमार मार्कण्डे (सहसचिव), खिलेश्वर कुमार बंजारे (मीडिया प्रभारी), तेजराम सोनवानी (संरक्षक), बसंत लाल चंदेल (संरक्षक), दिवाकर गायकवाड़ (संरक्षक), यशवंत मांडले (संरक्षक), संजय बंजारे (संरक्षक) पद की शपथ लेंगे।





