रिसाली। भारतीय जनता पार्टी, मरोदा-पुरैना मंडल द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर संतशिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘समरसता संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के अंतर्गत रविदास चौक नेवई में “समरसता दीप प्रज्वलन” का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संत गुरु रविदास महाराज के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किए गए। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सामाजिक समरसता, समानता और बंधुत्व को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने संत रविदास जी के अमूल्य विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास जी ने समाज में व्याप्त भेदभाव, छुआछूत और विषमता को मिटाकर प्रेम, एकता और समरसता की जो राह दिखाई है, वह आज भी प्रासंगिक है। उनके विचार “मन चंगा तो कठौती में गंगा” और “जाति-पाति के फेर मँह, उरझि रहई सब लोग। मानुषता कूं खात हई, रैदास जात कर रोग॥” हमें सदैव बिना किसी भेदभाव के मानव सेवा और समाज में एकता स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्ग ग्रामीण विधानसभा प्रभारी एवं जिला मंत्री शैलेंद्र शेंडे, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू ज़ंघेल, महामंत्री नरेंद्र निर्मलकर, मंडल उपाध्यक्ष राजूराम, मंत्री रंजन सिंह, मंत्री शेष जांगड़े, डी साईं, बी गणपति, रविदास मानिकपुरी, संतोष कुशवाहा, उपेंद्र रीगरी, रानू धनकर, डामन लाल, शिखा तिवारी, पूर्णिमा गुप्ता, कनिका गोस्वामी, तेजस्वनी सोनवानी, आसी साहू, बानू साहू, रानी धृतलहरे, गीता वर्मा, चुनेश्वरी साहू, ललिता ठाकुर, गंगा यादव, गौरी वर्मा, सावित्री अहिवार, सरला अहिवार, अनिता अहिवार, रागनी अहिवार, राकेश, संजू, सूरज, अजित साहू, भूखन लाल, भूपेन्द्र बेलचंदन, कौशल, राम भरोसा, साहेब दास, तमेश्वर साहू, सुरेश अहिवार, रेवती निर्मलकर, रेखा गन्धर्व, खेमीन चतुर्वेदी, तामेश्वर साहू, अनिल राय, अम्बर लाल श्रीवास्तव, डहरु दास जांगड़े, साहेब दास जांगड़े, योगेश महिपाल, बेलचंदन भैया, मरोदा पुरैना मंडल के सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी, वरिष्ठजन मौजूद रहे।





