उतई। सर्व छत्तीसगढीया समाज उतई द्वारा हरेली उत्सव मनाने के लिए नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, पार्षद एवं सर्व छत्तीसगढीया समाज के पदाधिकारियो की बैठक मेघ मार्केट उतई में दिनेश साहू की दुकान में हुई। जिसमें 12 अगस्त को सर्वसहमति से हरेली पर्व मनाने के लिए सभी समाज प्रमुख एवं अध्यक्ष-उपाध्यक्ष’ पार्षदो ने अपनी सहमति दी। जिसमें गेड़ी दौड़, जलेबी दौड़, गोली चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, कब्बड्डी बालक-बालिका एवं बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी।
बैठक में प्रमुख रूप से सर्व छत्तीसगढीया समाज के संरक्षक भीष्म हिरवानी, अध्यक्ष मोतीलाल वर्मा, प्रेमलाल पटेल, दिनेश साहू, शिवनारायण देशमुख, कोषाध्यक्ष भोला चन्द्राकार, सोनू राजपूत, मोरजध्वज वर्मा, राकेश देवांगन, नीलम गढ़े, खुबीराम साहू, टीकम डोण्डे, हरीश यादव, मुकेश साहू, भावेश साहू, नरेंद्र साहू, कामिनी निर्मलकर, द्वारिका साहू, संगीत रजक, सचिव बहादुर सिंह नेताम आदि उपस्थित रहे।





