उतई। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मि क्षत्रिय समाज पाटन राज द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्नदृष्टा, पुरोधा एवं स्वतंत्रता सेनानी डॉ. खूबचंद बघेल जी की 126 वीं जयंती का आयोजन 26 जुलाई को दोपहर 12 बजे से मंगल भवन एकता नगर उतई में रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल होंगे। अध्यक्षता छग मनवा कुर्मि क्षत्रिय समाज पाटन राज के राज प्रधान युगलकिशोर आडिल करेंगे। विशिष्ट अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण विकास एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष ललित चन्द्राकर होंगे।
विशेष अतिथि उतई नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती नरेन्द्र साहू, पूर्व नपं अध्यक्ष श्रीमती गौरी चन्द्राकर, मनवा कुर्मि क्षत्रिय समाज नगर ईकाई उतई के अध्यक्ष मोरध्वज वर्मा, नगर इकाई उतई के पूर्व अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद वर्मा, नगर ईकाई उतई के पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल वर्मा होंगे। कार्यक्रम में पूजा अर्चना, माल्यार्पण एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान व अतिथि उदबोधन होगा। यह जानकारी नगर इकाई उतई के अध्यक्ष मोरध्वज वर्मा ने दी।





