भिलाई। प्रिज्म ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा 14 जुलाई को भव्य ओपन प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट कैंप में बैंकिंग, फाइनेंस, ऑटोमोबाइल, फार्मेसी, इंश्योरेंस, रिटेल, कंस्ट्रक्शन, स्कूल, कॉलेज एवं एग्रीकल्चर सहित विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 35 प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग ले रही हैं।
यह प्लेसमेंट कैंप छत्तीसगढ़ के लगभग 40 शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसमें विभिन्न पाठ्यक्रमों के स्नातक (Graduate) एवं स्नातकोत्तर (Post Graduate), आई टी आई (ITI) विद्यार्थी भाग लेकर रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
इस कैंप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न उद्योगों में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना, उनके कौशल का उचित मूल्यांकन करना तथा करियर की संभावनाओं को बढ़ावा देना है।प्रिज्म ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का यह ओपन प्लेसमेंट कैंप विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जहाँ वे देश की प्रतिष्ठित कंपनियों से सीधे जुड़कर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी प्लेसमेंट कैंप में सहभागिता हेतु प्रिज्म ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स से संपर्क कर सकते हैं।प्रिज्म प्रबंधन अभ्यर्थियों के लिए ट्रांसपोर्ट की सुविधा भी उपलब्ध करा रहा है जो कि ग्लोब चौक से कॉलेज कैंपस तक दिया जाएगा।





