पाटन। बोल बम कांवर यात्रा समिति, पाटन की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को रेस्ट हाउस पाटन में समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी=सावन के तीसरे सोमवार 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट तक भव्य एवं विशाल कांवर यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में यात्रा को अधिक भव्य, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धामय स्वरूप प्रदान करने के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई एवं आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। भगवान शंकर के नाम से शिवभक्तों द्वारा प्राप्त एक मुठ्ठी अन्नदान से महाप्रसाद बनाया जाएगा।
समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि कांवर यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन बस नहीं है यह सनातन संस्कृति, आस्था, अनुशासन, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। प्रत्येक वर्ष हजारों शिवभक्त “बोल बम” के जयघोष के साथ भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक हेतु इस यात्रा में शामिल होते हैं। इस बार भी यह यात्रा पाटन ओग्गर तालाब में विराजमान भगवान भोलनाथ जी का आशीर्वाद लेकर टोलाघाट के लिए रवाना होगी। बैठक में यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सहायता, पेयजल एवं भोजन व्यवस्था, विश्राम स्थल, यातायात समन्वय, स्वच्छता, प्रचार-प्रसार एवं स्वयंसेवकों की जिम्मेदारियों सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा कर संबंधित दायित्वों का निर्धारण किया गया।
बैठक के अंत में संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने पाटन क्षेत्र के सभी सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों, युवा मंडलों, महिला समूहों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारी बंधुओं, स्वयंसेवकों एवं शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में कांवर यात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन किसी एक व्यक्ति या समिति का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की आस्था, श्रद्धा और सामूहिक सहभागिता का महापर्व है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट तक निकलने वाली इस भव्य कांवर यात्रा में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।
बैठक में मुख्य रूप से जितेन्द्र वर्मा भाजपा प्रदेश मंत्री, दिलीप साहू भाजपा महामंत्री, योगेश (निक्की) भाले, कमलेश वर्मा, रानी केशव बंछोर, कमलेश चंद्राकर, धर्मेन्द्र सिन्हा, ज्योतिप्रकाश साहू, पी. एन.दुबे, राकेश पाण्डेय, निशा सोनी, उनिका वर्मा, रश्मि कुर्रे, हरप्रसाद आडिल, किरण वर्मा, गीतेश्वरी सपहा, हेमलता पटेल, चंद्रिका साहू, काजल साहू, खेमलाल साहू, लोकमणि चंद्राकर, धनराज साहू, नेतराम निषाद, मनमोहन शर्मा, अरुण सिंह, दामोदर चक्रधारी, प्रकाश बिजौरा, गंगा प्रसाद देवांगन, संजय राजा शर्मा, नारद साहू, गोल्डी गोस्वामी, दीपक चतुर्वेदी, धर्मेन्द्र कौशिक, संतराम कुंभकार, विष्णु निषाद, भास्कर वर्मा, रामसुमेर छेदईया, खिलेश यादव, राकेश आडील, द्रोण चंद्राकर, खेमलाल साहू, विनोद साहू, जीतू निर्मलकर, देवेन्द्र ठाकुर, नारद सेन, पूर्णेन्द्र सिन्हा, भागवत सिन्हा, कृष्ण कुमार साहू, माधव प्रसाद वर्मा, राकेश (रिंकू) शर्मा, केशव बंछोर, डॉ.सुरेश साहू, राजू वर्मा, आशीष बंछोर, संदीप बंछोर, हेमंत (गोलू) चंद्राकर, आतिश सपहा, संतोष घिरवानी, मिलन देवांगन, आदित्य सर्वर्णी, चोवाराम वर्मा, गंगादीन साहू, अविनाश मिश्रा, आलोक पांडेय, वासु वर्मा, भूपेंद्र धुरंधर, गोकुल वर्मा, सुरेश वर्मा, मनोज वर्मा, राजेंद्र वर्मा, योगेश सोनी, योगेश साहू, जयप्रकाश साहू, होरी वर्मा, महेश लहरी, गोपीचंद धरमगुड़ी, सुरेश निषाद, जीवधन साहू, तुलाराम पटेल, अभयराम पटेल, ध्रुवोप्रसाद साहू, सियाराम साहू, गिरिरप्रसाद साहू, डॉ.जीतू शिवहरे, किरणबेदी साहू, घनश्याम सोनी, तन्मय धुरंधर, आर्यन देवांगन, अनिकेत मिश्रा, धीरज मिश्रा, अशोक वर्मा, वामन साहू, पोखराज चौहान, तामेश्वर सिन्हा, उदितनारायण तारक, अरविंद साहू, पवन कुमार, रमेश साहू, यथार्थ शर्मा, रामसजीवन, चंद्रशेखर साहू, आत्माराम साहू, शालिक राम धौर, प्रेमलाल साहू, कृष्ण निषाद, वेणीराम साहू सहित अन्य शामिल थे।





