दुर्ग। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा दुर्ग में हर साल की भांति इस वर्ष भी स्वर्गीय श्री परमानंद कठोलिया की स्मृति में श्रद्धांजलि एवं पुण्यतिथि मनाने का निर्णय लिया गया। दरबार प्रमुख लक्ष्मण बाबा जी ने बताया कि इस वर्ष 2 अगस्त रविवार को सुबह 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक गुरु पूर्णिमा एवं अतिथी स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है।
जिसमें मुख्य अतिथि पद्मश्री मंमता चंन्दाकर एवं प्रेम चंन्दाकर फिल्म निर्देशक एवं निर्माता, विशेष अतिथि दुष्यंत हरमुख रंग झरोखा संस्था, रिंकी देवांगन लोक गायिका, स्वर कोकिला कविता वासनिक, दीदी सुश्री हिमानी वासनिक, कनक साहू बाल कलाकार, लोकगायिका तृषा साहू एवं टोमन वर्मा जस गायक का आगमन एवं शाम 5 बजे से सुश्री हिमानी वासनिक के मंडली द्वारा भरथरी का आयोजन एवं शाम 4 बजे से प्रसाद खिचड़ी वितरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम जुगल किशोर कठोलिया एवं बाबा दरबार धनोरा एवं भक्तों के द्वारा किया जा रहा है।
बैठक में मुख्य रूप से दरबार प्रमुख लक्ष्मण बाबा, नंद पंडा, विनोद कुमार साहू, राजू यादव, मनसुखा साहू, मनोज पटेल, गुलाब साहू, योगेश साहू, राजू देशमुख, भोलू खिलेशवर साहू, सुंदर सप्रे, चंन्द्रकांत देवांगन, एमलाल देवांगन, कल्याण देवांगन, ललित साहू, रोशन साहू, डॉ धनेशवर साहू, डोरेलाल साहू, मंच संचालक बबलू गज्जू रायपुरीहा, जीवराखन ठेकेदार, बाबूलाल साहू, योगेश साहू, दिनेश साहू, मुनना गंधर्व, सुनील पेटर, दिनेश यादव, रामु यादव, ओमकार साहू, गुमान साहू, तोमन गजपाल, उमेश साहू, वासुदेव सप्रे पुर्व उपसरपंच, कुंभकरण पटेल, हेमंत साहू भजन गायक, मारियल साहू, कुणाल साहू, कुंजलाल साहू एवं श्रीमती बबिता साहू, ललिता यादव, सुनीता साहू, मितानिन कौशिलया सेन, रुखमणि साहू, पार्वती मंडलिन, प्रभा साहू, देवश्री, अंजु देवांगन, संगीता सप्रे उपसरपंच, टिकेशवरी साहू, लक्ष्मी साहू, हितेश पटेल, नीरा साहू, मुंगा सप्रे, गीता देवांगन, मंजू साहू, देवकी साहू, देवश्री साहू, कु वेदू साहू, कु सुरुचि छोटी, कु डिंपल साहू, कु पुजा साहू, कु नेहा साहू आदि भक्त गण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। यह जानकारी दरबार प्रतिनिधी चंन्द्र कांत कोसरे एवं कुंजलाल साहू ने दी।





