chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की...
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की…
    August 15, 2025
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    September 6, 2025
    क्रीड़ा भारती क्रीड़ा केंद्र खेलगांव खम्हरिया के रागिनी यादव का चयन राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ, विधायक ललित चंद्राकर ने दी बधाई
    September 18, 2025
    Latest News
    लोकपर्व भोजली तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई
    August 29, 2026
    राखी के धागे ने जोड़े दिल: शैलदेवी महाविद्यालय की छात्राओं ने वृद्धजनों संग बांटी खुशियां
    August 29, 2026
    शैलदेवी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को बांधी राखी, मनाया रक्षाबंधन का पावन पर्व
    August 29, 2026
    नेपाल आपदा : छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता, रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित लौट रहे, मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार ने बढ़ाई निगरानी
    August 28, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: धमतरी कलेक्ट्रेट में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन : घर का रास्ता बंद होने से था परेशान, परिवार सहित उठाई इच्छामृत्यु की मांग
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > छत्तीसगढ़ > धमतरी कलेक्ट्रेट में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन : घर का रास्ता बंद होने से था परेशान, परिवार सहित उठाई इच्छामृत्यु की मांग
छत्तीसगढ़धमतरी

धमतरी कलेक्ट्रेट में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन : घर का रास्ता बंद होने से था परेशान, परिवार सहित उठाई इच्छामृत्यु की मांग

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: June 2, 2026
Share
SHARE

धमतरी। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने अपनी समस्या के समाधान में देरी से परेशान होकर खुद पर केरोसिन उड़ेल लिया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और सुरक्षा जवानों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। युवक को तत्काल काबू में लेकर हिरासत में लिया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जनदर्शन में पहुंचकर रखी अपनी समस्या

जानकारी के अनुसार इतवारी बाजार क्षेत्र स्थित बढेश्वर महादेव मंदिर के पास रहने वाले रोहित सोनी ने जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत कर अपनी समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उनका परिवार पिछले लगभग 60 वर्षों से उक्त स्थान पर निवास कर रहा है। रोहित का आरोप है कि मकान निर्माण को लेकर मंदिर से जुड़े कुछ लोगों तथा स्थानीय वार्ड पार्षद निलेश लुनिया द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई है, जिसके चलते विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है।

रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी

युवक के अनुसार विवाद के चलते उनके घर तक पहुंचने वाले मुख्य मार्ग पर गड्ढा खोद दिया गया है। इससे परिवार के सदस्यों को आवागमन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोहित ने प्रशासन को बताया कि उनके परिवार में आठ सदस्य हैं और वर्तमान मकान के अलावा उनके पास रहने के लिए कोई अन्य स्थान उपलब्ध नहीं है। समस्या के निराकरण में देरी और रास्ता बंद होने से वे मानसिक रूप से काफी परेशान हैं।

परिवार सहित इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी

आवेदन में युवक ने प्रशासन से परिवार सहित इच्छामृत्यु की अनुमति देने की मांग भी की। उनका कहना है कि लगातार परेशानी और समाधान नहीं मिलने के कारण उनका परिवार बेहद कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। बताया जा रहा है कि मानसिक तनाव और नाराजगी के चलते रोहित सोनी ने जनदर्शन स्थल पर खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। घटना होते ही वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों और पुलिस जवानों ने तत्काल हस्तक्षेप किया और युवक को ऐसा करने से रोक लिया। सुरक्षा बलों की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद युवक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।

प्रशासन ने जांच का दिया आश्वासन

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा वैधानिक प्रक्रिया के तहत समाधान निकालने का आश्वासन दिया है। वहीं पुलिस भूमि और रास्ते से जुड़े विवाद के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद कुछ समय तक जनदर्शन परिसर में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष: संघर्ष, संकल्प और समग्र विकास की स्वर्णिम यात्रा
पद्म विभूषण तीजन बाई पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
विधायक ललित चंद्राकर को कार्यकर्ताओं ने जन्म दिन की बधाई देकर समस्याओं से कराया अवगत
CG- प्लेन हादसा: लैंडिंग के बाद अचानक फटा फ्लाइट का टायर, यात्रियों में मची दहशत; बाल-बाल टला बड़ा हादसा
तर्रीघाट हाई स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, विद्यार्थियों से किया संवाद; गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जोर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़रिसाली

प्रधानमंत्री मोदी के 4399 दिनों के ऐतिहासिक कार्यकाल पर कल्याणी शीतला मंदिर में किया हवन-यज्ञ, विधायक ललित चंद्राकर बोले– मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की राह पर अग्रसर

chhattisgarh times
News Desk
June 10, 2026
सीबीएसई 12 वी में आशीष ठाकुर को मिला 90% अंक
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: रजिस्टर्ड डाक का दौर खत्म, स्पीड से पहुंचेगा नोटिस, देखें पुरी जानकारी
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर दीपावली पर्व की दी शुभकामनाएं
पंडरिया विधानसभा को मिली 121 करोड़ की सिंचाई परियोजनाओं की सौगात, विधायक भावना बोहरा ने जताया आभार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
23°C
Chhattisgarh
light rain
23° _ 23°
94%
7 km/h
Sun
23 °C
Mon
23 °C
Tue
24 °C
Wed
26 °C
Thu
25 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?